Electric Cars: इलेक्ट्रिक वाहन का बाजार देश में दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। टाटा मोटर्स अकेले ही इस मार्केट का 85% हिस्सा अपने कब्जे में ले चुकी है। इसके बाद बचे हुए हिस्से पर एमजी (MG) और हुंडई (Hyundai) जैसी कंपनी स्थापित है।
टाटा ने हाल ही में अपने टियागो ईव (Tata Tiago EV) और टिगोर ईव (Tigor EV) के अपडेटेड वैरीअंट को लॉन्च किया था। इसके साथ ही नक्सन प्राइम (Tata Nexon EV Max) को भी लांच किया गया था। इन दोनों कारों को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है वही चाइना की कंपनी बीवाईडी ने भी अपनी नई ऑटो 3 (BYD Atto 3) इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। इसके फीचर्स बेहद ही शानदार है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
Tata Tigor EV
नई टाटा तिगोर इलेक्ट्रिक कार की कीमत 12.50 लाख रुपए से लेकर 13.75 लाख तक जाती है। इस इलेक्ट्रिक कार में 26 किलोवाट आवर का लिक्विड कूल्ड हाई एनर्जी डेंसिटी वाला बैटरी पैक मिलता है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद आप इस कार को 315 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में टाटा की ZConnect टेक्नोलॉजी मिलती है।
Tata Tiago Electric
टाटा टियागो देश की सबसे सस्ती 4 सीटर इलेक्ट्रिक कार है। इसे चार ट्रिम में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 8.5 लाख रुपए से शुरू होकर 11.79 लाख रुपए तक जाती है। इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगी इसमें 19 किलोवाट आवर से लेकर 24 किलोवाट आवर तक का बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसमें आपको 250 किलोमीटर से लेकर 315 किलोमीटर तक का रेंज मिलेगा।
Tata Nexon EV Max
टाटा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV Prime को जुलाई 2022 में लांच किया था। इसकी कीमत 14.99 लाख रुपए से शुरू होकर 17.50 लाख तक जाती है। इस कार को सिंगल चार्ज के बाद 315 Km तक चलाया जा सकता है।
वहीं इसके अपडेटेड मॉडल Nexon EV Max में 40 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें आपको 437 Km का रेंज मिलता है। इस ईवी की कीमत 18 लाख से शुरू होकर 20 लाख तक जाती है।
BYD Atto 3
BYD ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Atto 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यहां ये कम्पनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। इसकी कीमत 33.99 लाख रुपए रखी है और इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से की जाएगी। इस Electric SUV में 60 kWh BYD Blade बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज होने पर 521 Km का रेंज देता है। इसका रेंज इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। BYD Atto 3 मात्र 9 सेकंड में 0 से 100Km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।