Electric Cars: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार हो रही व्रिधि के कारण लोग काफी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन की ओर अपना रुख कर रहे हैं। इससे भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में तेजी से मांग बढ़ रही है। इसे देखते हुए इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों को लगातार लॉन्च कर रही हैं।
इन इलेक्ट्रिक कारों में आपको ज्यादा रेंज के साथ ही कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक नई इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम इस रिपोर्ट में आपको कुछ लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप फरवरी 2023 से खरीद पाएंगे।
यह भी पढ़ें:-Innova Hycross हुई और भी किफायती, अब बजट में ले लग्जरी का मजा
महिंद्रा एक्सयूवी 400 (Mahindra XUV400)
महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार XUV400 को अभी हाल ही में पेश किया है। ये 50 लाख रुपये से कम कीमत में देश के बाजार में मौजूद एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार है। इसका सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी जैसे कई दिग्गज गाड़ियों से होता है। कंपनी ने इसमें कई एडवांस फीचर्स लगाए हैं।
वहीं इसमें आपको ज्यादा केबिन स्पेस के साथ ही मजबूत बॉडी देखने को मिल जाती है। ये कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 350 किमी की रेंज तक चल सकती है। इसकी डिलीवरी 2023 की पहली तिमाही में शुरू होने की संभावना है।
टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV)
टाटा टियागो ईवी को कंपनी ने अभी हाल ही में बाजार में उतारा है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह देश मे मौजूद सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। इसे कई नए फीचर्स और बेहतरीन लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें कंपनी जबरदस्त ड्राइव रेंज भी कंपनी ऑफर करती है। ये कंपनी की एक आकर्षक लुक वाली कार है। टियागो ईवी को कंपनी ने ₹8.49 लाख की शुरुआती एक्सशोरूम के साथ बाजार में पेश किया है। इसकी डिलीवरी कंपनी अगले साल जनवरी में शुरू करने जा रही है।