नई दिल्ली: Upcoming Cars in November 2022: ऑटो बाजार में हर दिन नए वाहन लॉन्च हो रहे हैं। अब धीरे-धीरे लोग नए वाहन खरीदने का प्लान भी बनाते रहते हैं। अगर आप भी कोई नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर अच्छी शाबित होगी। दरअसल आज हम आपको इसमें उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगले महीने यानी नवंबर में पेश की जा सकती हैं। इनमें CNG Cars से लेकर पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारें शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें- मुगल बादशाह अनजान लड़के से कर बैठा था मोहब्बत, रात को रंगीन बनाने के लिए तोड़ दिए बंधन
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
Toyota Innova HyCross
रिपोर्ट्स के अनुसार टोयोटा मोटर अपनी पॉपुलरInnova HyCross को नवंबर में हाइब्रिड वेरिएंट में लॉन्च का सकती है। यह कार कुछ पहले ही भारतीय सड़क पर स्पॉट हुई थी।
Maruti Suzuki Baleno CNG
साल की शुरुआत में ही कंपनी ने न्यू जेनरेशन बलेनो को लॉन्च किया था। अब कंपनी अगले महीने इस हैचबैक कार का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। लॉन्च होने के बाद ये कार पहले से मौजूद Tiago CNG को टक्कर दे सकती है।
MG Hector 2022
एमजी मोटर जल्द ही अपनी न्यू जेनरेशन हेक्टर एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसका टीजर वीडियो भी जारी किया था। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर के मध्य तक आ सकती है। इसमें 14 इंच का इंफोसिस्टम मिलेगा।
Jeep Grand Cherokee
इस कार को भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में यह कार 5.7 लीटर वी8 के साथ उपलब्ध है, जो 357bhp और 528Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं 2 लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल मोटर 375bhp और 637Nm टॉर्क जेनरेट कर सकती है। 3.6 लीटर वी6 पेट्रोल मोटर 294 hp और 348Nm टॉर्क जेनरेट सक्षम है।
BYD Atto 3
हाल ही में BYD ने अपनी Atto 3 electric car के बारे में बताया था। इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और अगले साल इस कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी। कीमत के बारे में अगले महीने नवंबर के अंत में बताया जा सकता है। यह सिंगल चार्ज पर 480 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी।