Sony Honda EV: सोनी और होंडा, दोनों ही जापान की दिग्गज कंपनियां हैं। दोनों कंपनियां साथ मिलकर एक इलेक्ट्रिक कार का निर्माण कर रही हैं और कई रिपोर्ट की माने तो कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक कार को जल्द ही बाजार में पेश करने की तैयारी भी की जा रही है। माना जा रहा है कि इसे अगले साल जनवरी में अपनी इस कार को पेश कर सकती है। इस रिपोर्ट में आज हम आपको दोनों कंपनियों के संयुक्त उपक्रम इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताएंगे।
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2023 में किया जा सकता है पेश
कई रिपोर्ट्स की माने तो सोनी और होंडा अपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर काफी दिनों से काम कर रही हैं। और अब इसे बना लिया गया है और यह जल्द ही बाजार में उतरने के लिए तैयार है। कंपनी इसे अगले साल के शुरुआत में यानी जनवरी 2023 में पेश कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगले साल यानी 4 जनवरी 2023 को सीईएस2023 (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2023) का आयोजन होने वाला है। इसी में इस नई इलेक्ट्रिक कार को शोकेस किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस शो का आयोजन अमेरिका के लॉस वेगस में होने वाला है।
इस नई इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स
कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में लेवल-3 की ADAS तकनीक का इस्तेमाल करने वाली है। जिससे यह कार अपने आप चलने में सक्षम हो जाती है। यानी इसे चलाने के लिए किसी ड्राइव की जरूरत नहीं पड़ती है। कंपनी इसमें एआई के साथ ही कई कैमरा देने वाली है जिससे इसे खुद चलने में मदद मिलेगी। कंपनी इसमें एंटरटेनमेंट के लिए भी कई फीचर्स देने वाली है।
संभावना है कि इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम को सोनी प्लेस्टेशन-5 में बदला जा सके। कई रिपोर्ट्स की माने तो इसे अमेरिका और यूरोप के बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बुकिंग 2025 के शुरुआत में शुरू हो सकती है। वहीं कंपनी इसकी डिलीवरी साल 2026 से शुरू कर सकती है।