नई दिल्ली: अगर आप कोई सीएनजी (CNG) कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप मारुती की कार ला सकते हैं। यह 31Km से ज्यादा का माइलेज ऑफर करती है। यही नहीं आप इसे कम कीमत देकर भी घर ला सकते हैं। दरअसल कंपनी इसपर फाइनेंस प्लान की सुविधा दे रही है।
ये भी पढ़ें- T-20 World Cup: टीम इंडिया को मिला सेमीफाइनल का टिकट तो रोहित शर्मा ने कही ऐसी बात कि छू लिया सबका दिल
हम यहां बात कर रहे हैं Maruti Alto की। यह एक पॉपुलर और सबसे सस्ती हैचबैक कार है। सितंबर महीने में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी भी रही है। मारुती ऑल्टो दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एक Alto 800 और दूसरा Alto K10 है। वहीं Alto 800 के साथ कंपनी फैक्ट्री फिटेड CNG का ऑप्शन दे रही है। यह देश की सबसे सस्ती CNG कार है।
कीमत
इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.03 लाख रुपये है और यह 31KM से ज्यादा का माइलेजऑफर करती है। अगर आप कोई CNG Car खरीदने का सोच रहे हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। हम आपको फाइनेंस प्लान के बारे में बताते हैं।
फाइनेंस प्लान
कंपनी इस कार के LXI ट्रिम के साथ सिर्फ CNG का ऑप्शन दे रही है। इस कार की कीमत ऑन-रोड 5.55 लाख रुपये (दिल्ली) है। इसे खरीदने के लिए 1 लाख रुपये के डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद बाकी की रकम चुकाने के लिए हर महीने 9,671 रुपये की EMI देनी होगी। इसके लिए 5 साल का समय दिया जाएगा। लोन पर 10 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा।
Alto 800 के इंजन और माइलेज
कंपनी ने इसमें 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 48PS और 69Nm पावर पैदा करता है। इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जुड़ा है। CNG पर 41PS और 60Nm आउटपुट मिलेगा। पेट्रोल पर यह कार 22.05kmpl का माइलेज और CNG पर 31.59km/kg का माइलेज देती है।