New Yamaha RX100: यामहा की आरएक्स हंड्रेड 80 और 90 के दशक के लोगों को आज भी याद होगी। रोड पर गरजती यह बाइक जब सबके सामने से गुजरती थी तो लोग कुछ पल के लिए सहम से जाते थे। उस समय युवाओं के बीच इस बाइक का क्रेज काफी था।
आज के समय में जैसे बुलेट सबकी पसंद बनी हुई है वैसे ही RX100 एक समय में युवाओं की धड़कन थी। लेकिन कंपनी ने एक समय पर इसके प्रोडक्शन को बंद कर दिया था। लेकिन अब इसे फिर से लांच करने पर विचार किया जा रहा है। करीब तीन दशक पहले इस बाइक का मार्केट पर एक अलग ही दबाव था। सभी इस बाइक को खरीदना चाहते थे।
लेकिन अब इसे एशियन मार्केट में फिर से लांच किया जाने वाला है। सोशल मीडिया सहित अन्य सभी प्लेटफार्म पर इस बाइक के लॉन्च की खबरें जोर शोर से चल रही है। यामहा ने भी स्वीकार किया है कि इस बाइक के नए मॉडल पर फिलहाल काम किया जा रहा है और इसे नए लुक में लांच किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-TVS रेडियन की खरीदारी को मची लूट! 78,000 की बाइक मात्र इतने हजार रुपये में लाएं घर
क्यों बंद हुई थी बाइक?
Yamaha RX100 का सुरूर युवाओं के दिलों पर छाया रहता था। लेकिन आखिर कंपनी ने इस धमाकेदार बाइक को बंद क्यों किया? यह सवाल हमेशा से लोगों के जेहन में रहा है। आपको बता दें इस बाइक को सन 1893 में बंद किया गया था। इसे बंद करने के पीछे काफी बड़े कारण थे। इसमें से एक पोलूशन नॉर्म्स भी था।
यामाहा आरएक्स 100 का इंजन बहुत ही पॉल्यूशन फैलता था। वातावरण के खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा इसमें कुछ बदलाव करने की मांग रखी गई। लेकिन कंपनी ने इसे न मानते हुए बाइक को बंद करने का फैसला लिया।
यह भी कहा जाता है की इस बाइक की स्पीड के कारण उस समय के गुंडे बदमाशों द्वारा भी इसका प्रयोग जोर शोर से किया जाने लगा था। इसके कारण पुलिस को इसे पकड़ने में काफी दिक्कत होती थी। इसलिए सरकार के दबाव में कंपनी ने इसे बंद कर दिया।
नई Yamaha RX100
नई यामाहा आरएक्स 100 में आपको पुरानी वाली फीलिंग तो नहीं आएगी लेकिन इसके बहुत से बदलाव आपको पसंद आएंगे। अभी भी आपको सर क्यों पड़ी इस माइक का मॉडिफाई वर्जन देखने को मिल जाता है। नया RX 100 में टू स्ट्रोक की जगह फोर स्ट्रोक इंजन देखने को मिलेगा।
वही इसमें नए जमाने के सभी एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसका माइलेज भी पहले से ज्यादा होने वाला है।