Ather 450X Electric Scooter: एथर एनर्जी (Ather Energy) बेंगलुरु की ईवी स्टार्ट-अप कंपनी है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X के अपडेटेड वर्जन को देश के बाजार में पेश कर दिया है। इसके लुक में बदलाव के साथ ही नए कलर ऑप्शन्स और सॉफ्टवेयर अपडेट भी किए गए हैं।
इसे बाजार में 1.42 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लांच किया गया है। आप इसकी बुकिंग ऑनलाइन या फिर एथर शोरूम पर जाके करा सकते हैं। यह कंपनी की आधुनिक फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस रिपोर्ट में आज हम आपको कंपनी की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें:-प्लीज रुक जाएं! Honda की इलेक्ट्रिक Activa इस दिन होगी लॉन्च, रेंज ने चुराया जवान लड़कियों का दिल
नई Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको 4 नए कलर ऑप्शन्स के साथ ही अब 6 कलर में मिल जाएगी। जिसमें कॉस्मिक ब्लैक, लूनर ग्रे, साल्ट ग्रीन, रेविशिंग रेड, स्पेस ग्रे और स्टिल व्हाइट कलर शामिल हैं। एथर एनर्जी की तरफ से एथरस्टैक 5.0 सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी किया गया है। जिससे आपको डैशबोर्ड, गूगल-संचालित वेक्टर मैप्स और ऑटो होल्ड (हिल होल्ड) के लिए एक नया यूआई मिल जाता है। कंपनी इस स्कूटर के लिए क्रूज कंट्रोल, क्रॉल कंट्रोल और एडवांस री-जेन फीचर्स की टेस्टिंग भी कर रही है। जिसे जल्द ही रोल आउट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-नई Maruti Swift सेट करेगी माइलेज का नया रिकॉर्ड, इसके फीचर्स सुन घबरा गई कई बड़ी कंपनियां
कंपनी ने Ather 450X Gen 3 में 6 kW का इलेक्ट्रिक मोटर लगाया है। जिसे 3.7 kWh के लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। यह बैटरी पैक 26 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी की माने तो एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह स्कूटर 146 किलोमीटर की रेंज तक चल सकती है।
इसमें आपको तेज रफ्तार भी मिल जाता है। वहीं कंपनी इसके दोनों व्हील्स में जबरदस्त ब्रेकिंग सिस्टम उपलब्ध कराती है। इससे इसे राइड करना बहुत सेफ हो जाता है। इसके साथ ही इसमें आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसे राइड करना बहुत आरामदायक हो जाता है।