Car Sales Report January 2023: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जनवरी 2023 में अपनी कारों की बिक्री के रिपोर्ट को जारी कर दिया है। इस रिपोर्ट की माने तो मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा कारों को बेच कर बेस्ट कार सेलिंग कंपनी बन गई है।
Maruti Suzuki की सेल रिपोर्ट
कंपनी ने साल 2023 के पहले महीने यानी जनवरी 2023 में 1,72,535 कारों को सेल किया है। सेल के मामले में कंपनी ने 12 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है। अगर कंपनी की जनवरी 2022 की सेल की बात करें तो जनवरी 2022 में कंपनी ने कुल 1,54,379 कारों को सेल किया था। जनवरी 2023 में कंपनी ने 1,36,442 से बढ़कर 1,55,142 यात्री वाहनों की बिक्री की है। इस तरह से कंपनी ने यात्री वाहन सेगमेंट में 14 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:-Honda की पहली Electric Scooter हुई लॉन्च, फीचर्स के साथ देती है 130 Km का रेंज
Bajaj Platina या फिर TVS Radeon किस बाइक में मिलती है ज्यादा माइलेज, जानें सही विकल्प
सभी सेगमेंट में कंपनी ने दर्ज की है पहले के मुकाबले ग्रोथ
आपको बता दें कि देश के हैचबैक सेगमेंट में कंपनी की ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी कार मौजूद हैं। इनकी बिक्री भी जनवरी 2023 में 25,446 यूनिट हो गई है। पिछले महीने इनकी कुल 18,634 यूनिटन की ही बिक्री हुई थी। इसके साथ ही कॉम्पैक्ट सेगमेंट जिसमें कंपनी की बलेनो, सेलेरियो, डिज़ायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर जैसी कार मौजूद हैं।
कंपनी ने जनवरी 2022 में इस सेगमेंट में कुल 71,472 यूनिट्स की बिक्री की थी। लेकिन इस सेगमेंट में भी कंपनी ने ग्रोथ किया है और 73,840 यूनिट को बेचा है। वहीं एमपीवी सेगमेंट में आने वाली कंपनी की कार ब्रेजा, अर्टिगा, एस-क्रॉस और एक्सएल6 की बिक्री में भी इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले महीने इसकी 26,624 यूनिट सेल हुई थी। जो जनवरी 2023 में बढ़कर 35,353 यूनिट हो गई है।
मारुति सुजुकी के करों को वैसे भी देश में काफी पसंद किया जाता है। इसके दो मुख्य कारण हैं, एक तो इनकी काम सबसे ज्यादा माइलेज देती है और दूसरी उनका मेंटेनेंस कॉस्ट बहुत ही कम होती है। अगर आज के समय कोई बजट में कार ढूंढना चाहता है तो मारुति की कारें सबसे अफॉर्डेबल होती है। भारत जहां मिडिल क्लास लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है, वहां लोग ऐसी कारों को खरीदना सबसे ज्यादा पसंद है।