Used Car: मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। मारुति की सेडान देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान गाड़ी है। हर महीने इसके कुल 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचे जाते हैं। इस कार की डिमांड बहुत ही ज्यादा है और कंपनी इसे काफी मशक्कत के बाद पूरी कर पाती है। यही कारण है कि सेकंड हैंड बाजार में इस गाड़ी की तगड़ी डिमांड है।
लोग इसे बेहतरीन कंफर्ट और बढ़िया बूट स्पेस के लिए खरीदते हैं। इसकी राइड बेहद कंफर्टेबल होती है। इसीलिए हर कोई चाहता है कि उनके पास भी मारुति स्विफ्ट डिजायर हो। अगर आप ज्यादा पैसे खर्च कर इसे शोरूम से नहीं खरीदना चाहते हैं तो सेकंड हैंड डिजाइन एक अच्छा विकल्प हो सकती है। आप cars24 वेबसाइट पर जाकर इसे 3.5 लाख रुपए में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-Tata Punch के टक्कर में आएगी नई Hyundai Casper, बहुत ही क्यूट और पॉवरफुल है ये SUV
Maruti Dzire 2012
इस वेबसाइट पर आपको 2012 मॉडल स्विफ्ट डिजायर सिर्फ 3.21 लाख रुपए में मिल जाएगी। इस कार को अभी तक का 91,360 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। सफेद रंग के साथ आने वाली यह कार पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसे हरियाणा नंबर पर रजिस्टर करवाया गया है।
यह भी पढ़ें:-Maruti ने लॉन्च की सबसे सुंदर कार, फीचर्स ऐसे की को जाएंगे आप
Maruti Dzire 2013
सफेद रंग में आ रही 2013 मॉडल मारुति डिजायर सिर्फ 3.53 लाख रुपए में बेची जा रही है। इस कार की खास बात यह है कि इसमें सीएनजी किट भी मौजूद है। यह कार अभी तक 53,808 किलोमीटर तक चल चुकी है और इसे दिल्ली नंबर पर रजिस्टर कराया गया है।
2014 Model Maruti Swift Dzire
साल 2014 मॉडल मारुति स्विफ्ट डिजायर की कीमत इस साइट पर 3.8 लाख रुपए रखी गई है। इसे 38,606 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। सफेद रंग में आने वाली इस कार में पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। इसे दिल्ली नंबर पर रजिस्टर करवाया गया है।