Maruti Baleno: देश के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में हुंडई i20 (Hyundai i20) को अपने आकर्षक लुक के लिए काफी पसंद किया जाता है। इसमें कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स दिए थे जिससे इसने बाजार में मौजूद Getz को रिप्लेस कर दिया था।
लेकिन फिर इस सेगमेंट में कई कंपनियों ने अपनी कारों को लांच किया। जिसमें मारुति बलेनो (Maruti Baleno) भी शामिल है। आपको बता दें मारुति बलेनो कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है। जिसमें आपको आकर्षक डिज़ाइन के साथ कई एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं।
इसका सीधे तौर पर मुकाबला हुंडई i20 कार के साथ होता है। मारुति ने अपनी कार बलेनो को 6.49 लाख की शुरूआती एक्सशोरूम पर बाजार में उतारा है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.71 लाख तक जाती है। वहीं हुंडई i20 कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 7.07 लाख रुपये है।
जो टॉप वेरिएंट के लिए 11.62 लाख तक जाती है। ऐसे में इस रिपोर्ट में आज हम आपको कुक ऐसे फीचर्स के बारे में बताएंगे जो सस्ती बलेनो में तो मिल रहे हैं लेकिन मंहगी हुंडई i20 में नहीं मिलते हैं।
360 डिग्री पार्किंग कैमरा फीचर
कंपनी नई बलेनो के टॉप वेरिएंट में बेहतर सेफ्टी के लिए 360 डिग्री पार्किंग कैमरा फीचर उपलब्ध कराती है। लेकिन इसके फ्रंट में पार्किंग सेंसर नहीं दिया गया है। आप इसमें लगे 360 डिग्री सिस्टम कैमरे की मदद से कार में बैठकर ही इसके आसपास की चीजों को आसानी से देख सकते हैं।
LED Fog Lamp फीचर
आपको हुंडई i20 के साथ ही मारुति बलेनो में भी एलईडी हेडलाइट्स मिल जाते हैं। लेकिन कंपनी बलेनो में रेफकेक्टर-बेस्ड एलईडी फॉग लाइट्स उपलब्ध कराती है। वहीं हुंडई i20 कार में आपको हैलोजन प्रोजेक्टर फॉग लाइट्स मिल जाते हैं।
60:40 रियर सीट स्प्लिट फीचर
मारुति बलेनो में आपको ज्यादा बूट स्पेस मिलता है। इसके अलावा इसके पीछे की बेंच सीट के लिए 60:40 स्प्लिट फोल्ड भी कंपनी उपलब्ध कराती है। इसकी मदद से पीछे की तरफ एक पैसेंजर के लिए बनाए रखते हुए समान रखने के लिए स्पेस को बढ़ाया जा सकता है। वही i20 कार में आपको फ्लैट फोल्डिंग रियर सीट मिलता है।