Mahindra SUVs: भारतीय कार बाजार में महिंद्रा का नाम बड़े इज्जत से लिया जाता है। कंपनी से सेफेस्ट एसयूवी बनाने के लिए जानी जाती है। इसकी स्कॉर्पियो ने एसयूवी सेगमेंट में एक क्रांति सी ला दी थी। उस समय हर युवा को स्कॉर्पियो खरीदना था। इसी के चलते इस कार ने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी किए।
अब बाजार में हुंडई और टाटा जैसी कंपनियां भी आ गई है जिनकी एसयूवी काफी दमदार है। इन्हें लोग लंबी वेटिंग पीरियड पर खरीद रहे हैं। लेकिन अब महिंद्रा अपनी 3 एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है जो काफी दमदार होने वाली है।
यह भी पढ़ें:-फैमिली संग करें मौज, ये रही देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें
Mahindra Thar 5 Door Details
महिंद्रा थार को भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब कंपनी इसके 5 डोर वैरीअंट को यहां लॉन्च करना चाहती है। इस एसयूवी में अब लंबा व्हीलबेस दिया जाएगा। इसके कारण अब इसमें ज्यादा स्पेस कर दो दरवाजे ज्यादा मिलेंगे। इसे सीधा Maruti Jimny के टक्कर में लांच किया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान इस 5 डोर थार को कई बार देखा जा चुका है। इसमें ऑटोमेटिक के साथ मैन्युअल गियर बॉक्स का विकल्प मिलने वाला है। इसमें 2 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-खरीदें Maruti Dzire जैसी धांसू सेडान, सिर्फ 3 लाख में आपकी होगी ये कार
New Mahindra XUV500
महिंद्रा ने ऑफिशियल तौर पर यह जानकारी दी है कि वह जल्द ही अपनी एक्सयूवी 500 को लांच करेगी। इसे साल के अंत तक लांच किया जा सकता है। पुराने मॉडल की तुलना में इसमें नया डिजाइन मिलने वाला है। साथ ही यह पहले के मुकाबले ज्यादा कंफर्टेबल और पॉवरफुल होने वाली है। इसका टक्कर Tata Harrier और Hyundai Alcazar से होगा।
Mahindra Bolero Neo Plus
महिंद्रा जल्द ही अपनी नई बोलेरो न्यू को लॉन्च करने वाली है। यह लोंग व्हीलबेस वर्जन पूरी तरीके से तैयार है। यह महिंद्रा की टीयूवी 300 प्लस पर बेस्ड होने वाली है। इसे बहुत पहले ही भारत में बंद कर दिया गया था। इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है और इसे इस साल के अंत तक लांच किया जाएगा। इसे अलग-अलग सेटिंग कंफीग्रेशन के साथ ग्राहकों के सामने लाया जाएगा, जिससे लोगों के पास ज्यादा विकल्प हो।