लॉन्च होने के साथ मार्केट में मचाया भौकाल, जानें आपको कब मिलेगी Mahindra XUV400 EV

Saurav Kumar
Mahindra XUV400 EV
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

Mahindra XUV400 EV: महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी से भारत में तहलका मचा दिया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में स्थापित हो चुकी Tata Nexon EV को कंपनी ने बड़ा झटका दिया है। लॉन्च के साथ ही एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है।

Advertisement

इसके कई मॉडल्स पर आपको 1 साल से ज्यादा का वेटिंग पीरियड देखने को मिलेगा। लेकिन अगर आप इसे आज बुक करते है तो आपको यह 4 महीने बाद ही मिल जाएगी। यह सिर्फ इसके टॉप वैरियंट EL के साथ हो रहा है। वैसे भी महिंद्रा इसकी एंट्री लेवल वैरीअंट को साल के अंत तक डिलीवर करना शुरू करेगी। अगर आपको 4 महीने से भी कम में कार खरीदनी है तो आपको हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़ और कोयंबटूर जैसे शहरों में जाना होगा। यहां इसकी वेटिंग पीरियड 2 से 3 महीने की है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

यह भी पढ़ें:-सिर्फ 54 हजार में आई रितिक रोशन की फेवरेट Electric स्कूटर, रेंज करेगी हैरान

Advertisement

अलग अलग है वेटिंग पीरियड

शहरों के हिसाब से बात करें तो दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद और फरीदाबाद में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी साढ़े 3 महीने का वेटिंग पीरियड है। वही मुंबई, पटना, गुरुग्राम और इंदौर में इस पर 3 से 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड मिल रहा है। बात जब बेंगलुरु, जयपुर, पुणे, ठाणे, लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा का हो तो यहां 4 महीने से ऊपर का वेटिंग पीरियड मिल रहा है। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में फिलहाल दो बैटरी पैक दिया जा रहा है।

इसमें पहला 34.5 किलोवाट आवर और दूसरा 49.4 किलोवाट आवर का है। इसके साथ जो इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ा गया है वह 150 पीएस का पावर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। छोटी बैटरी के साथ यह एसयूवी 375 किलोमीटर का रेंज देती है। वही बड़ी बैटरी के साथ आप इसे 456 किलोमीटर तक चला सकते हैं।

आपको बता दें कि महिंद्रा ने अभी तक छोटी बैटरी के साथ इसी वैरीअंट की डिलीवरी शुरू नहीं की है। इसलिए आप सिर्फ उसके हायर वेरिएंट को ही खरीद सकते हैं। फीचर्स के तौर पर इसमें आपको 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिंगल पैनल सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल सीट और इलेक्ट्रिक ORVM, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, रियर व्यू कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है।

Share this Article
Follow:
राजनीतिक विज्ञान से स्नातक कर कंटेंट राइटिंग किया है। महीनों तक फ्रीलांस करने के बाद अब टाइमस्बुल वेबसाइट पर ऑटो बीट की खबरें लिखता हूं। हमारा मकसद है की लोग इंटरनेट पर सच्ची खबरें पढ़ें।