नई दिल्ली। Mahindra KUV100 Electric Launch date: आने वाला समय ईवी (Electric vehicle) का है। ऐसे में कंपनिया ने कई अपने ईवी को लॉन्च किया है। भारत में इलेक्ट्रिक कार का मार्केट बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि धीरे-धीरे कई सारी कंपनियां सस्ती या महंगी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर रही है।
अब तक भारत में Tata Motors, Hyundai Motors, MG Motors, Mahindra & Mahindra जैसी कंपनियों की बजट और मिड रेंज इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है। लक्जरी सेंगमेंट Mercedes, Audi और Jaguar की महंगी इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में मौजूद हैं। अब महिंद्रा मोटर्स भारत में एंट्री लेवल Mahindra KUV100 Electric Car लॉन्च करने वाली है, जिसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है।
जानकारी के लिए आप को बता दें कि Mahindra KUV100 Electric को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में देखा गया था । तब से इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अब खबर आ रही है कि महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक को इस साल लॉन्च किया जा सकता। हाल ही में इस एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार की कुछ संभावित खासियतों के बारे में पता चला तो आपतक ये जानकारियां लेकर आया हूं। सबसे पहले बता दें कि इसमें 15.9kWh का बैटरी पैक लगा होगा, जो कि 54 bhp (40kW) तक की पावर और 120 Nm टॉर्क जेनकेट करने में सक्षम होगा।
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
बैटरी रेंज और संभावित कीमत
Mahindra eKUV100 के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे सिंगल चार्ज में 147 km तक आसानी से चला सकते हैं। इसे आप घर में भी रेगुलर एसी चार्जर से जीरो से 100 पर्सेंट तक 6 घंटे से भी कम में चार्ज कर सकते हैं। वहीं फास्ट चार्जिंग पॉइंट पर तो इसे एक घंटे से कम में फुल चार्ज किया जा सकता है। महिंद्रा की यह कार देखन में बिल्कुल पेट्रोल वेरिएंट वाले KUV100 जैसी ही दिखेगी और इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कीमत
महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक को भारत में 9 लाख रुपये से लेकर 11 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी कीमत ऑटो एक्सपो 2020 में 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई गई थी।
Mahindra eKUV100 की इंडिया में Tata Tigor EV और अपकमिंग Maruti WagonR Electric जैसी कारों से टक्कर होगी।