New Mahindra SUV: महिंद्रा कंपनी की बोलेरो (Mahindra Bolero) को भारत के एसयूवी सेगमेंट में बहुत पसंद किया जाता है। इसमें कंपनी ने दमदार इंजन लगाया है जोकि ज्यादा पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसके फीचर्स भी एडवांस हैं। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करने की तैयारी कर रही है।
इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। कंपनी इसमें अपने नए लोगो को लगाने वाली है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने नए लोगो का पहली बार इस्तेमाल अपने XUV 700 कार में किया था। फिर इसका उपयोग स्कॉर्पियो एन और स्कार्पियो क्लासिक में किया गया। इस लोगो को ‘ट्वीन पीक’ भी कहते हैं।
पहली बार सन 2000 में पेश हुए थी बोलेरो
महिंद्रा ने पहली बार भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो को सन 2000 में पेश किया था। कंपनी ने इसकी कीमत उस समय 4.98 लाख रूपए रखी थी। लॉन्चिंग के बाद से ही ये एसयूवी अपने सेगमेंट में बहुत पॉपुलर हो गई और इसकी बिक्री लगातार बढ़ती गई।
कई रिपोर्ट्स की माने तो लगभग एक दशक तक इसका नाम कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में रहा। कंपनी ने हाल ही में अपनी कार बोलेरो नियो में कुछ बदलाव किए थे। इन बदलावों में रेगुलर डैशबोर्ड पैनल और ड्यूल एयरबैग के साथ ही इंटिरियर में कुछ परिवर्तन शामिल हैं।
इसमें मिलने वाले कुछ संभावित फीचर्स
कंपनी अपनी इस नई SUV में स्कार्पियो क्लासिक की ही तरह एक टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है। इसके साथ ही कंपनी इस कार में लुक में कुछ बदलाव कर सकती है। इसमें कंपनी कई सेफ्टी फीचर्स भी दे सकती है।
जिसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर सुरक्षा, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने बोलेरो निओ (Bolero Neo) को पिछले साल पेश किया था। कई रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे ही अपडेट करके Bolero Neo Plus नाम से फिर बाजार में लाने वाली है।