New Mahindra Bolero: देश के एसयूवी सेगमेंट में मौजूद महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को अपने आकर्षक लुक के लिए पसंद किया जाता है। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है। इसमें अपकक दमदार इंजन मिलता है जो ज्यादा पावर जेनरेट करने में सक्षम है।
इसमें कई एडवांस फीचर्स भी लगाए गए हैं। इसकी लोकप्रियता को देखकर कंपनी की तैयारी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को बाजार में उतारने की है। इसकी टेस्टिंग को भी कंपनी ने शुरू कर दिया है और इस दौरान इसे स्पॉट भी किया जा चुका है।
इसे कंपनी की नई लोगो के साथ पेश किया जाएगा। इस नए लोगो को कंपनी ने पहली बार XUV 700 कार में दिया है। फिर इसे स्कॉर्पियो एन और स्कार्पियो क्लासिक में लगाया गया। इस लोगो को ‘ट्वीन पीक’ कहा जाता है।
पहली बार सन 2000 में पेश हुई थी बोलेरो
पहली बार महिंद्रा ने बोलेरो को भारत के बाजार में सन 2000 में पेश किया था। उस समय इसकी इसकी कीमत कंपनी ने 4.98 लाख रुपये तय की थी। इसके बाजार में पेश होने के बाद से ही इसे लोग काफी पसंद करने लगे थे। जिससे इसकी बिक्री में भी बहुत इजाफा हो गया था।
कई रिपोर्ट्स की माने तो लगभग एक दशक तक इसका नाम कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में शामिल किया जाता था। कंपनी ने हाल ही में अपनी कार बोलेरो नियो में कुछ बदलाव करके बाजार में उतारा था। अब संभावना है कि कंपनी इसमें रेगुलर डैशबोर्ड पैनल और ड्यूल एयरबैग दे। वहीं कंपनी इसके इंटिरियर में भी कुछ बदलाव करने वाली है।
कंपनी इसमें देगी कई एडवांस फीचर्स
स्कार्पियो क्लासिक की ही तरह इस नई SUV में भी एक टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम कंपनी दे सकती है। इसके अलावा कंपनी इस कार के लुक में भी कुछ बदलाव करने वाली है। इसमें कंपनी कई सेफ्टी फीचर्स भी ऑफर कर सकती है। जिसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर सुरक्षा, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे कई अन्य फीचर्स शामिल हैं।
बोलेरो निओ (Bolero Neo) को कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में पेश किया था। कई रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे अपडेट करके Bolero Neo Plus नाम से फिर बाजार में उतारने की योजना बना रही है।