Mahindra Bolero: महिंद्रा बोलेरो कंपनी की एक दमदार एसयूवी है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह एकमात्र एसयूवी है जो शहरी लोगों के साथ साथ ग्रामीण लोगों को भी काफी पसंद आती है। अब कंपनी इसके नए फेसलिफ्ट वर्जन को लांच करने वाली है। इसी को देखते हुए अपने पुराने स्टॉक को खाली करने में जुटी हुई है।
स्टॉक खाली करने के लिए महिंद्रा बोलेरो पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डिस्काउंट में आपको ₹42000 का फायदा हो सकता है। यह ऑफर 30 नवंबर तक ही सीमित है इस समय सीमा में अगर आप कार की बुकिंग करते हैं आपको इसका लाभ मिलेगा। इसके जरिए महिंद्रा बोलेरो को स्टॉक को जल्द से जल्द खत्म किए जाने का प्लान है। इसके खत्म होते ही नए वाले को जल्द से जल्द लांच किया जाएगा।
महिंद्रा बोलेरो एक्सयूवी के लिए बुकिंग डिलीवरी को काफी आसान कर दिया है। अब आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर इस गाड़ी को बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके दिए गए पते पर इसे 24 घंटे के अंदर ही डिलीवर कर दिया जाएगा।
जब शोरूम के अधिकारी से होम डिलीवरी पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि आप चाहें तो घर बैठे ही लोन की प्रक्रिया को भी पूरा कर सकते हैं। जब भी आप कार बुक करवाते समय लोन की सुविधा को चुनेंगे तो अधिकारी आपके घर पर जाकर लोन से जुड़े सारे कागजात वाले काम करवा लेगी। इससे गाड़ी की डिलीवरी बहुत ही आसान हो जाएगी।
भविष्य में सभी कंपनियां गाड़ियों के होम डिलीवरी के बारे में सोचने वाली है हाल ही में खबर मिली थी कि टाटा भी अपने Neo App के जरिए अपनी गाड़ियां बेचने वाला है। इससे ग्राहकों को बहुत ही सुविधा होगी बात करें महिंद्रा की तो यह पहली बार है जब आपको घर बैठे ही कार डिलीवर हो जाएगी।
महिंद्रा बोलेरो की कीमत अभी 6.4 रुपए से शुरू होती है। वहीं ऑनरोड आते-आते इसकी कीमत 7.5 लाख से 8 लाख तक हो जाती है। लेकिन अब आप इस डिस्काउंट से इसे महज 6 लाख रुपए एक्स शोरूम की कीमत पर खरीद सकते हैं।
वही महिंद्रा की एक और बोलेरो, Bolero Neo भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.4 लाख रुपए से शुरू होती है। अगर आपको इसे सबसे सस्ती कीमत पर खरीदना चाहते है तो आपको हिमाचल प्रदेश के सोलन जाना होगा। यहां आपको यह एसयूवी महज 10 लाख की ऑन रोड कीमत पर मिल जाएगी।