MS Dhoni: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले का धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके आंखों में आंसू आ जाएंगे।
MS Dhoni Viral Video: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। इस मुकाबले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि कैप्टन कूल एमएस धोनी अपने चोटिल घुटने पर पट्टी बांदे हुए हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी धोनी अपनी टीम और अपने फैंस के लिए फाइनल मुकाबला खेलने उतरे।
MS Dhoni Viral Video on Social Media: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले के बाद से यह वीडियो कड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी अपने जख्मी घुटने पर पट्टी बांधते नजर आ रहे हैं। जिसके वायरल होने के बाद से कई यूजर्स धोनी के समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स धोनी के बूढ़े होने पर काफी दुखी हो रहे हैं।
https://twitter.com/balltamperrer/status/1663786731739705344?s=20
MS Dhoni Surgery: ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कैप्टन कूल बहुत जल्द मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाएंगे। जहां पर धोनी को कई मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। धोनी इसी हप्ते मुंबई जा सकते हैं। बता दें कि धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल टीम और सबसे सफल खिलाड़ियों से से हैं। इतना ही नहीं बल्कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी 20 वर्ल्ड कप, 2011 वन डे वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियन ट्रॉफी भी जीता है।