Kartik Aaryan Car Collection: बॉलीवुड में इन दिनों कार्तिक आर्यन की खूब चर्चा है। जहां सभी बड़े बड़े एक्टर्स की फिल्में फ्लॉप हो रही है वही कार्तिक ने अपना परिचय लहराया है। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट ही नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर रही है और उनकी आने वाली फिल्म फ्रेडी के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है।
कल उनका जन्मदिन था और इसी मौके पर आज हम आपको उनके गेराज में मौजूद कुछ बेहतरीन कारों के बारे में बताएंगे। इसमें से एक कार ऐसी है जिसे पूरे भारत में सिर्फ कार्तिक आर्यन ही चलाते हैं।
Lamborgini Urus Capsule
कार्तिक आर्यन के पास लेंबोर्गिनी की एकमात्र एसयूवी Lamborgini Urus है। यह उनकी दूसरी सबसे महंगी कार है। कार्तिक ने एक्स्ट्रा पैसे देकर इसकी डिलीवरी जल्द ली थी। इसमें 5 लोग बड़े ही आसानी से बैठ सकते हैं। इसकी कीमत 4.5 करोड रुपए है।
Porche 718 Boxster
कार्तिक के पास लाल रंग की Porche 718 Boxster है। यह एक लग्जरियस कार है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1.54 करोड़ रुपए है।
BMW 5 Series
बीएमडब्ल्यू की दूसरी सबसे लग्जरियस कार 5 सीरीज भी कार्तिक आर्यन की गेराज में मौजूद है। इसका रंग भी उरुस की तरह ब्लैक है। BMW 5 Series 520d की कीमत 80.5 लाख रुपए है।
Mini Cooper S
कार्तिक आर्यन के पास मिनी कूपर कन्वर्टिबल कार भी है। इस हरे रंग की मिनी कूपर में उन्हें सबसे ज्यादा देखा जाता है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 51 लाख रुपए की है दीपिका पादुकोण भी मिनी कूपर चलाती है।
McLaren GT
कार्तिक आर्यन के पास मौजूद यह कार देश की एकमात्र मैक्लारेन है। भूलभुलैया की सफलता पर भूषण कुमार ने कार्तिक को यह गिफ्ट दिया था। इसकी कीमत 4.75 करोड़ रुपए है और यह उनकी सबसे महंगी कार है।