नई दिल्ली- प्यार के लिए पाकिस्तान से नोएडा तक का सफर तय करने वाली एक महिला सीमा हैदर की लव स्टोरी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हर कोई बस यही कह रहा है कि आखिरकार ऐसा प्यार कि 4 बच्चों की मां पाकिस्तान से इंडिया आने के बाद वह नोएडा पहुंच गई। और अपने प्रेमी से मुलाकात कर ली है। यह ऐसी लव स्टोरी है। जिसमें प्यार है। या साजिश यह जानने के लिए पुलिस से लेकर खुफिया एजेंसियों तक सबका स्टैंड है।
वजह यह है कि पाकिस्तानी महिला कष्ट सीमा पार कर भारत आना। और चार बच्चों की अम्मी सीमा हैदर पाकिस्तान से आकर ग्रेटर नोएडा आ गई है। पता चला की वह PUBG वाले लवर सचिन के साथ रह रही थी। और इस बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी।
इस लव स्टोरी के बारे में जिस को पता चल रहा है वह यही कह रहा है। कि प्यार की सीमा नहीं होती और पाकिस्तान की सीमा हैदर ने इस कवायद को सच कर दिखाया है सीमा हैदर ने सीमा भी पार कि और प्यार भी पा लिया है। लेकिन प्यार पाने के लिए तोड़े गए नियम हाथों के चक्कर में हथकड़ी बनकर जकड़ गई है।
महिला का नाम सीमा हैदर है। उम्र 27 साल बताई जा रही है। पाकिस्तान की रहने वाली है। गुनाह यह है कि बिना वीजा भारत में घुसपैठ।
बता दे की सीमा हैदर का गेटर नोएडा के सचिन से इश्क चल रहा था। कहानी के मुताबिक 3 साल पहले दोनों पब्जी गेम खेलते वक्त ऑनलाइन मिले थे। फिर 3 साल तक ऑनलाइन दोनों की दोस्ती होती रही। और 1 दिन सीमा ने पाकिस्तान की सीमा पार करने का फैसला किया लेकिन उसकी यह गलती भारी पड़ गई। अब सीमा और उसका प्रेमी सचिन सहित तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए है।
पुलिस ने बताया कि जैसे ही पुलिस को पाकिस्तान महिला के भारत आने की खबर मिली फौरन जांच पड़ताल शुरू कर दी गई महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। कि उसका भारत आने का मकसद कुछ और तो नहीं और जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक साल 2014 में सीमा की पहली शादी हुई थी सीमा हैदर के कुल 4 बच्चे हैं। जो साथ आए हैं। पति दुबई के सर जहां में नौकरी करता है। और जबकि भाई पाकिस्तानी आर्मी में बताया जा रहा है।
इन्हीं जवाबों से पैदा होते हैं कई सवाल जिसके पास जवाब सिर्फ बीमा गुलाम हैदर ही जानती
पहला सवाल प्यार के नाम पर कोई साजिश तो नहीं रची जा रही
दूसरा सवाल सीमा खुद भारत आई या पाकिस्तान एजेंसी ने उसे भेजा।
तीसरा सवाल भारत आने के लिए उसने चोरी का रास्ता क्यों चुना।
चौथा सवाल भारत में घुसपैठ करने में सीमा की मदद किसने की।
पांचवा सवाल बॉर्डर पार करते वक्त सीमा सुरक्षा बलों की नजर से कैसे बच गई।
ऐसे तमाम सवाल हैं। जिनके जवाब खुद नोएडा पुलिस तलाश रही है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल यादव ने बताया कि सीमा सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक को लेकर नोएडा पुलिस देश के तमाम बड़ी सुरक्षा एजेंसियों को पत्र लिख रही है। साथ ही सीमा गुलाम हैदर के दस्तावेज भी वेरीफाई कराए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। कि सीमा ने प्यार के खातिर सरहद पार की या उसका मकसद कुछ और था।