नई दिल्ली: जानी-मानी कंपनी Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कार पेश कर दी है। इस कार का नाम Honda Prologue है। होंडा ने इस कार को अभी  शोकेस किया है। हालांकि इस कार को लॉन्च कब किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें- इस दीवाली खरीदें मारुती की 35 का माइलेज देने वाली यह धाकड़ कार, देखें सभी डिटेल

Honda Prologue Electric का डिजाइन

बता दें कि इस कार लॉस एंजिल्स के डिजाइन स्टूडियो में डिजाइन किया गया है। इसमें सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल और हॉरिजॉन्टल प्लेस्ड एलईडी हेडलैम्प्स देखने को मिलेंगे। इसमें पीछे की तरफ EV में रेगुलर ब्रांड लोगो की जगह होंडा का लोगो दिया गया है।

इस कार में में डिजाइनर 21 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। इसका व्हीलबेस 3,094mm है। यह इलेक्ट्रिक कार 4,877 mm लंबी, 1,989 mm चौड़ी और 1,643 mm ऊंची होगी।

ये भी पढ़ें- Weather Forecast: विदा नहीं हुआ मानसून, यूपी सहित इन राज्यों में बादलों की गरज के साथ होगी झमाझम बारिश

Honda Prologue Electric के फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक कार के डैशबोर्ड पर डिजिटल स्क्रीन दी जाएगी। वहीं इसमें 11 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल और 11.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

कंपनी ने अभी इस कार के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें  मिड साइज का Ultium बैटरी पैक दिया जाएगा, जिसे डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स जोड़ा जाएगा।

कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को अंतराष्ट्रीय बाजार में आने वाले 2 सालों में लॉन्च करेगी, लेकिन इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें- Gori Nagori: अंग-अंग मटकाती नजर आई इंडियन शकीरा के नाम से मशहूर गोरी नागोरी, डांस देख बूढ़े भी हुए जवान

Budget smartphone: 10000 रूपये से कम में खरीदें Xiaomi और Samsung के ये दमदार स्मार्टफोन्स, तुरंत करें ऑर्डर ये 5 धाकड़ हैंडसेट

घर बनाने का सही मौका आया, सस्ते हो गए सीमेंट और सरिया, देखें नए दाम

यह खबरें भी पढ़ें