Honda Electric Scooter: होंडा स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है। एक्टिवा को बेचकर कंपनी ने कई सालों से भारी मुनाफा कमाया है। एक्टिवा एक ऐसी स्कूटर है जिस पर लोग आंख मूंदकर भी भरोसा कर सकते हैं। यही कारण है कि लोगों को अब होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार बेसब्री से है।
अब भारत में सभी बड़ी कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही हैं। लेकिन हौंडा की तरफ से इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कोई भी जानकारी नहीं आई है। लेकिन अब कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस ऐलान ने कई बड़ी कंपनियों चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें:-40 साल बाद सड़कों पर फिर दौड़ेगी ये बाइक, MS Dhoni सहित कईयों की थी पहली बाइक
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने अगले साल अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि मार्च 2024 तक देश में पहली होंडा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर लॉन्च हो जाएगी। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक मॉडल होने वाली है। इसके बाद और भी कई इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएंगे।
फिलहाल होंडा भारत के सड़कों और जलवायु का परीक्षण कर रही है और इसी हिसाब से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर डिजाइन करने की योजना बना रही है। पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट ने बहुत सी ऊंचाई को छुआ है। फिलहाल होंडा ने बीते सोमवार को अपनी नई एक्टिवा 6G एच स्मार्ट लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें:-मौका है खरीद लो! Tata Punch की कीमत में मिल जाएगी Hyundai Creta SUV, जानें पूरा ऑफर
होंडा इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ अतशुशी ओगाता ने कहा है कि हम अगले साल के मार्च में अपना पहला इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर देंगे। इसे पूरी तरीके से नए चेसिस पर डिजाइन किया जा रहा है। इसका डिजाइन भारतीय मौसम और सड़कों को नजर में रखते हुए बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि आने वाला पहला मॉडल फिक्स बैटरी के साथ आएगा। कई दिनों से मीडिया में खबरें चल रही थी कि हौंडा की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्विचेबल बैटरी तकनीक का प्रयोग होगा।
लेकिन कंपनी के सीईओ ने इसे खारिज कर दिया। होंडा की दूसरी आने वाली स्कूटर में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। सीईओ साहब ने अपने बयान में आगे कहा कि कंपनी ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए अपने 6000 से अधिक आउटलेट का इस्तेमाल करने वाली है। यानी कि आपको होंडा द्वारा ईवी चार्जिंग स्टेशंस भी देखने को मिलने वाले हैं।