Hero HF Deluxe: अभी बाइक की कीमत बाजार में काफी ज्यादा बढ़ गई है। लोग शोरूम पर बाइक खरीदने से कतराते हैं क्योंकि एक्स शोरूम कीमत के बाद टैक्स भी देना पड़ जाता है जो काफी महंगा होता है। ऐसे में अभी लोग सेकंड हैंड बाइक ज्यादा खरीद रहे हैं। कई सर्वे की मानें तो भारत में सेकंड हैंड बाइक का मार्केट काफी ज्यादा बढ़ गया है।
कम कीमत पर बेहतरीन बाइक खरीदने वाले लोग सेकंड हैंड बाइक खरीदना काफी पसंद करते हैं। इस मार्केट में भी हीरो का उतना ही दबदबा है जितने नई बाइक वाले मार्केट में है। यहां भी आपको हीरो स्प्लेंडर से लेकर हीरो ग्लैमर और हीरो एचएफ डीलक्स सभी काफी ज्यादा तादाद में बिकते हुए नजर आ जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी कम कीमत पर बाइक खरीदना चाहते हैं तो सेकंड हैंड बाइक्स इतना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें:-Maruti की नई Ertiga करेगी सबका काम तमाम, इन फीचर्स के साथ आ रही कार
Hero HF Deluxe की पूरी डिटेल्स
हीरो एचएफ डीलक्स कंपनी की सबसे शानदार बाइक में से एक है। स्प्लेंडर के बाद लोग इसे ही सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह अपने पीक पर मैक्सिमम 8 पीएस का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ चार स्पीड गियर बॉक्स को जोड़ा गया है।
माइलेज में भी यह बाइक बहुत ही दमदार है। यह 83 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। अगर आप इसे शोरूम से खरीदने जाए तो आपको ₹56070 देना होगा। वही ऑन रोड आते-आते इसकी कीमत ₹64520 हो जाती है। लेकिन वही अगर आप इसे सेकंड हैंड मार्केट से इसे खरीदते हैं तो इसे आधे से भी कम कीमत पर खरीद सकते है।
यह भी पढ़ें:-सबसे सस्ती 7 सीटर में मिलते है 11 सेफ्टी फीचर्स, आते ही सेगमेंट में मचाएगी धमाल
इंटरनेट पर तो ऐसे कई वेबसाइट है। लेकिन आप को Quikr पर हीरो एचएफ डीलक्स का 2020 मॉडल ₹22000 में मिल जाएगा। इसके अलावा इस साइट पर आपको किसी भी प्रकार का कोई भी ऑफर नहीं मिलेगा।
इसके अलावा Olx वेबसाइट पर आपको 2020 मॉडल यह बाइक सिर्फ ₹24000 में मिल जाएगी। यहां भी आपको किसी भी प्रकार का हो प्लान नहीं मिलेगा।
लेकिन Droom वेबसाइट पर 2019 मॉडल हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर कई प्रकार के फाइनेंस ऑफर दिए जा रहे हैं। यहां इस बाइक की कीमत ₹22500 रखी गई है।