नई दिल्ली: Hero Splendor Electric: देश में पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ने से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रूख करने लगे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है। इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड भी काफी बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतार रही हैं। वहीं अभी कुछ कंपनियां अभी इलेक्ट्रिक वाहन लाने की तैयारी कर रही हैं। जैसे इनमें हीरो कंपनी है।
हालांकि हीरो कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वह जल्द ही अपना इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। पर आपको बता दूं कि अपने हीरो की पुरानी बाइक को इलेक्ट्रिक बनाया जा सकता है। इसके लिए कुछ ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। यह बाइक हीरो स्प्लेंडर है। यानी हीरो स्प्लेंडर पेट्रोल बाइक को इलेक्ट्रिक बनाया जा सकता हैं।
हालांकि अभी Hero Moto Corp ने बाइक को लेकर कुछ साफ तौर पर नहीं कहा है। पर ऑटोमोटिव डिजाइनर विनय राज सोमशेखर ने Hero Splendor का इलेक्ट्रिक वर्जन का रेंडर तैयार कर लिया है। यह एक तरह से संकेत है कि कंपनी आने वाले समय में सबसे ज्यादा सेलिंग बाइक हीरो स्पलेंडर को इलेक्ट्रिक रूप में उतार सकती है।
जल्द उतरेगी मार्केट में
विनय राज सोमशेखर ने इस बाइक से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि स्पलेंडर हमेशा से ही एक बेहतरीन बाइक रही है। इसका डिजाइन हमेशा एक जैसा ही रखा जाएगा। हालांकि इसमें कुछ नयापन लेकर इसे इलेक्ट्रिक बाइक (Hero Splendor Electric) के रूप में मार्केट में पेश किया जा सकता है।
जानिए इसके अनोखे डिज़ाइन के बारे में
आपको बता दें कि स्पलेंडर के डिजाइन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसमें बस इंजन और कंपोनेंट्स को हटाकर बैटरी को फिट कर दिया गया है। इसके साथ ही हेडलैंप के पास अलॉय रिम और स्टैंडर्ड स्टेनलेस स्टील ग्रेड की जगह सिंगल पीस प्लास्टिक ब्रेब रेल लगा दिए हैं।