Svitch Electric Cycle: अहमदाबाद बेस्ड कंपनी स्विच बाइक ने अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल LITE XE को लॉन्च कर दिया है। यह एक फोल्डिंग बाइक है। कंपनी ने इसे भारतीय युवाओं के लिए डिजाइन किया है। इसकी कीमत ₹75000 के करीब है।
यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक चलती है। वहीं इसमें और भी कई शानदार फीचर्स है, जिसमें एलसीडी टच डिस्पले और 7 स्पीड सिमोन गियर शामिल है। बाइक में एयरक्राफ्ट ग्रेड एलमुनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते यह बहुत ही हल्की और मजबूत है।
इससे पहले भी कंपनी अपनी कई फोल्डिंग बाइक्स को लॉन्च कर चुकी है। इस बात के कुल 5 मॉडल बाजार में आए हैं जिसमें से चार इलेक्ट्रिक और एक नॉन इलेक्ट्रिक है। कंपनी द्वारा इसमें आपको पांच कलर ऑप्शंस में मिलते हैं। इसमें स्कारलेट रेड, मिडनाइट सिफैर, यांकी येलो, ग्लोबल ग्रीन और बर्लिन ग्रे शामिल है।
यह भी पढ़ें:-सिर्फ 10 हजार रुपये में घर ले जाएं TVS raider 125, हर महीने देनी होगी मामूली EMI
बाइक के फीचर्स
स्विच की तरफ से आने वाली है बाइक विद फोल्डिंग बाइक है। इसे आप चाहे तो 360 डिग्री तक फोल्ड कर सकते हैं। इसके हेंडलबार सीट और सस्पेंशन सारे पार्ट्स एडजेस्टेबल है। यह बाइक काफी हल्की और मजबूत है। इसमें आपको 36 वोल्ट 250 वाट का मोटर दिया गया है जिसे 36 वोल्ट 10.4 Ah की बैटरी के साथ जोड़ा गया है।
कंपनी ने कहा है कि यह बाइक 80 किलोमीटर का रेंज देगी। इसके बाद इसमें स्लिक टायर्स का इस्तेमाल किया गया है। इसे 7 स्पीड सिमौने गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक के पीछे में टेललाइट और इंडिकेटर्स ही मिलते हैं। वही इंफॉर्मेशन के लिए आपको इस पर एलसीडी डिस्पले लगाया गया है। इस पर आपको बैटरी और किलोमीटर जैसे कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रहेगी।
बाइक ने बनाया रिकॉर्ड
Svitch LITE XE बाइक ने हाल ही में 12 घंटे में 422 किलोमीटर की दूरी करके रिकॉर्ड बनाया है। इस बाइक ने बेंगलुरु से होसुर, कृष्णागिरी, अंबुर, वेल्लोर, चित्तौड़ की यात्रा की थी। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए कंपनी ने अपने बेंगलुरु डीलरशिप के मालिक को सम्मानित भी किया है।
इस रिकॉर्ड को तीन अलग-अलग शीर्षक के तहत दर्ज किया गया है। इस बाइक ने 1 दिन में सबसे ज्यादा किलोमीटर्स कवर करने का रिकॉर्ड बनाया है। देश के विभिन्न बुक रिकॉर्ड्स ने इसे सम्मानित किया है।