नई दिल्ली: EaS-E Electric Car. देश में ईवी गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ती ही जा रही है, जिससे ऑटो मेकर कंपनी स्टार्टअप, और कई कंपनी हैं जो इस सेगमेंट कूद पढ़ी है। अभी की बात करें तो टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में राज करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारें है, तो वही इस सेगमेंट में एक और धाकड़ धाकड़ कार लांच होने जा रही है। यह कंपनी की एक कम कीमत में आने वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी जिस की सीधी टक्कर टाटा टियागो इलेक्ट्रिकल कार से होने वाली है।
मुबंई बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप PMV इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार में धमाल करने वाली है। कंपनी ने पहले से पेश कई इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में उतारने का प्लान तैयार कर लिया है, जिसे अगले 16 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। वही 6 नवंबर को लांच होने वाली इस इलेक्ट्रिक कार के कई जानकारियां सामने आ रही है जिसको लेकर बताया जा रहा है कि की इलेक्ट्रिक कार दो पैसेंजर ट्रेवल कर पाएंगे जिससे लगता है कि ये ईवी माइक्रो कार होने वाली है।
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार के साइज इस प्रकार है
लम्बाई | 2,915 mm |
चौड़ाई | 1,157 mm |
ऊंचाई | 1,600 mm |
व्हील बेस | 2,087 mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 170 mm |
कर्ब वजन | 550 kg |
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार में बैटरी पैक और रेंज
खबर है कि कंपनी PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार को तीन अलग-अलग वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार में 10 kWh की बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसमें 120 से 200 किलोमीटर की रेंज देखने को मिलेगी। कार में 15 kW की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल हुआ है जो की 20 BHP की पावर उत्पन्न करती है। PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार में नॉर्मल स्पीड देखने को मिलती है जो कि 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार को 3 kW AC चार्जर से फुल चार्ज करने में 4 घंटो का समय लगता है।
कंपनी इसे 11 कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है। PMV EaS-E नाम से लॉन्च होने वाली इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी अपने नए सेगमेंट Personal Mobility Vehicle के अंडर में लॉन्च करेगी। ये एक 2 सीटर मिनी इलेक्ट्रिक कार है।
वही ईवी में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो कंपनी PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार में टच स्क्रीन डिस्प्ले,डिजिटल इनफार्मेशन क्लस्टर , एयर कंडीशनर, USB चार्जिंग पोर्ट, क्रूज कंट्रोल, रिमोट की-लेस्स एंट्री के अलावा सेफ्टी के लिए बैक पार्किंग कैमरा, पार्किंग असिस्ट जैसी फीचर्स देने वाली है।