Best Bikes: भारतीय बाजार टू व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार है। यहां हर महीने लाखों दुपहिया वाहन बिकते हैं। इसी को देखते हुए विश्व की प्रतिष्ठित कंपनियां यहां पर अपनी बाइक लांच कर रही हैं। नवरात्रि के बीतने के बाद आप सभी को दिवाली का इंतजार है।

दिवाली आते ही सभी चीजों पर बंपर छूट या भारी डिस्काउंट दिया जाता है। ऐसे में कई बाइकों पर भी आपको भारी डिस्काउंट देखने को मिलेगा अगर आप भी बाइक खरीदना चाहते हैं जिसमें बेहतरीन माइलेज और दमदार लुक मिले, तो यह 5 बाइक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं 5 बाइकों के बारे में पूरी डिटेल देंगे।

Bajaj Platina

बजाज प्लैटिना कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। जिसमें आपको 102 सीसी का इंजन मिलता है। यह एक कम वजनी माइलेज बाइक है इसमें आपको बेहतरीन माइलेज मिलता है। लोग भी इसे इसके परफॉर्मेंस के लिए ही पसंद करते हैं। इसमें आपको 72 Kmpl का माइलेज मिलता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको ₹62638 चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ें:-बेहद ही एडवांस फीचर के साथ लॉन्च हुई ये Electric Scooter, बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ कई फीचर्स से लैस है स्कूटर

Bajaj CT 110

यह भी बजाज की एक माइलेज बाइक है। इसमें 115cc का दमदार इंजन मिलता है। प्लैटिना के मुकाबले यह थोड़ा कम माइलेज देती है इसमें आपको 70 Kmpl का माइलेज देखने को मिलता है। अगर आपको यह बाइक खरीदनी है तो इसके लिए ₹70,377 चुकाने होंगे।

TVS Sports

कभी टीवीएस की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही टीवीएस स्पोर्ट्स भी एक दमदार माइलेज बाइक है। इसमें आपको 70 Kmpl का माइलेज मिलता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी द्वारा इसमें 110 सीसी का इंजन किया गया है। वहीं इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹77,550 है।

TVS Star City

टीवीएस स्टार सिटी को हाल ही में नए लुक में लॉन्च किया गया है। इसमें 109 सीसी का दमदार इंजन मिलता है। यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 68 किलोमीटर तक का दूरी तय कर सकती है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹86,964 है।

Honda SP Shine

होंडा की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा एसपी शाइन 125 अपने सेगमेंट की बेहतरीन बाइक है। इसमें 124 सीसी का इंजन दिया गया है। होंडा एसपी शाइन की कीमत ₹96,753 है। यह माइलेज के साथ दमदार लुक में आती है।

 

Satta Matka King Results: सट्टा मटका में इन लोगों की चमकी किस्मत, लकी नंबर्स ने बना दिया करोड़पति

निःशुल्क बीएड छात्रवृत्ति 2023 के लिए आवेदन करें और 50,000 रुपये का लाभ प्राप्त करें!

यह खबरें भी पढ़ें

राजनीतिक विज्ञान से स्नातक कर कंटेंट राइटिंग किया है। महीनों तक फ्रीलांस करने...