Ranbir Kapoor’s Range Rover Velar: सेलिब्रिटीज के पास शानदार कार कलेक्शन होते हैं। अगर बात करें रणबीर कपूर की तो उनके गेराज में भी कई जबरदस्त कारें मौजूद है। इन्हीं में से एक रेंज रोवर वेलार भी है। उन्हें कई बार इस एसयूवी में सफर करते हुए देखा गया है। अब आप चाहें तो इस एसयूवी को खरीद सकते हैं। Wish Wheels India नाम के कार डीलरशिप ने अपनी इंस्टाग्राम पेज पर रणवीर कपूर के रेंज रोवर वेलर का ऐड पोस्ट किया है।
यह एक 2018 मॉडल एसयूवी है। इसमें बहुत ही यूनिक डिजाइन और एडवांस इन्फोटेनमेंट यूनिट ऑफर किया जाता है। यह एक ऑफ्लोडिंग एसयूवी है जिसमें लग्जरी भी मिलती है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एडवर्टाइज करते हुए लिखा गया है कि अब आप भी स्टार की तरह कार को ड्राइव कर सकते हैं। आगे इसमें आपको पूरी डिटेल विस्तार से दी गई है।
यह भी पढ़ें:-Honda Activa का नहीं कोई तोड़, पहली बार 20,000 में बिक रहा धड़ाधड़
सेल के लिए लिस्ट की गई रेंज रोवर 2018 मॉडल है। डीलरशिप ने इस सफेद रंग की एसयूवी को सेलिब्रिटी से खरीदा है और अब इसे बेचा जा रहा है। एसयूवी का इंश्योरेंस अभी भी वैलिड है और इसे अभी तक 18000 किलोमीटर चलाया जा चुका है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑटोपार्क एसिस्ट, आयनाइज्ड रियर स्टीयरिंग, पैनोरमिक सनरूफ, पीछे की तरफ डिक्लाइंग सीट, इन कार स्मोक रिफ्रेशर, 3 जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, मेरिडियन साउंड सिस्टम, एरोमेटिक सस्पेंशन ऑफर किया जाता है।
इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ आता है। इंजन 247 हॉर्स पावर और 365 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। अगर आप इस गाड़ी की पूरी डिटेल लेना चाहते हैं तो फिर इसके डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। लॉन्च के समय इस एसयूवी की कीमत भारत में 80 लाख रुपए एक्स शोरूम थी।
(आवश्यक सूचना:- हम यहां दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। कार डीलरशिप ने खुद रणबीर कपूर के नाम पर इस रेंज रोवर को एडवर्टाइज किया है। अगर आप इसकी सत्यता जानना चाहते है तो कार डीलरशिप से संपर्क कर सकते है।)