Best Selling Car Brand: देश के वाहन बाजार में मांग लगतार बढ़ रही है। त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद भी वाहन निर्माता कंपनियों ने बीते महीने यानी नवंबर में अच्छी सेल दर्ज की है। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), हुंडई (Hyundai), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और महिंद्रा (Mahindra) की सेल में ग्रोथ हुआ है।
वहीं किआ इंडिया, होंडा कार्स, स्कोडा और एमजी मोटर्स की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। इसके अलावा यात्री वाहन उद्योग ने भी नवंबर में अच्छी ग्रोथ देखी है। लेकिन टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और निसान की बिक्री में नवंबर 2021 के मुकाबले नवंबर 2022 में कमी आई है।
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का सेल
कंपनी ने नवंबर 2022 में अपनी कुल 1,59,044 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने सेल के मामले में 14 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने यानी नवंबर 2021 में कुल 1,39,184 यूनिट्स को सेल किया था।
कंपनी की माने तो उनकी घरेलू बिक्री में 18 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और उन्होंने कुल 1,39,306 यूनिट्स को सेल किया है। वहीं नवंबर 2021 में कंपनी ने 1,17,791 यूनिट्स को सेल किया था।
Hyundai Motors इंडिया का सेल
कंपनी ने नवंबर 2022 में अपनी कुल 48,003 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने सेल के मामले में 30 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने यानी नवंबर 2021 में कुल 37,001 यूनिट्स को सेल किया था। कंपनी के निदेशक तरुण गर्ग की माने तो कंपनी सेल के मामले में 2022 में एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।
7th Pay Commission: बूंदाबांदी के बीच केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, इस दिन खाते में आएंगे डीए एरियर के 2 लाख रुपये से ज्यादा
Haryanvi Dance Video: सपना फेल! सर्दी में सुनीता बेबी ने टाइट सूट-सलावर में किया ऐसा डांस कि बूढ़े करने लगे अश्लील इशारें
Maruti Swift सीएनजी पर पहली बार मिल रहा फाड़ू ऑफर, एक लाख रुपये से कम में लाएं चमचमाती गाड़ी
NPS: 30 साल की पत्नी तो फिर चमकी किस्मत, सरकार देगी 45,000 रुपये महीना पेंशन, फटाफट जानें शर्तें
Tata और Mahindra की सेल
टाटा ने नवंबर 2022 में अपनी यात्री वाहनों की कुल 46,037 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने सेल के मामले में 55 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने यानी नवंबर 2021 में कुल 29,778 यूनिट्स को सेल किया था। वहीं महिंद्रा ने भी घरेलू बाजार में नवंबर 2022 में अपनी कुल 30,392 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने सेल के मामले में 56 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है।
Kia Motors की सेल
कंपनी ने नवंबर 2022 में अपनी कुल 24,025 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने सेल के मामले में 69 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है।
Honda Motors का सेल
कंपनी ने नवंबर 2022 में अपनी कुल 7,051 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने सेल के मामले में 29 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है।