Best Cars Under 8 Lakh: एक आम आदमी के लिए कार खरीदना बड़ी बात होती है। ऐसे में उसके पास हमेशा एक बजट होता है। भारत में हर महीने बिकने वाली कारों में सबसे ज्यादा बजट कार होती है। उनकी कीमत 10 लाख से कम होती है।
इस सेगमेंट पर सबसे लोकप्रिय मारुति है इसके बाद टाटा और ह्युंडई का नाम आता है। भारतीय बाजार में इस कीमत के अंदर बहुत सी कार आती है। इन कारों को अलग-अलग सेगमेंट में लॉन्च किया गया है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही कारों के बारे में बताएंगे इनकी कीमत ₹800000 से कम है। इसमें सभी ब्रांड की कारें शामिल है। भारतीय बाजार ऑटोमोबाइल सेक्टर का बहुत बड़ा बाजार है और यहां किसी भी बैंक में विकल्प की कमी नहीं है। इन कारों में आपको बेहतरीन फीचर्स के साथ अच्छा स्पेस और माइलेज भी मिलेगा।
Tata Nexon
देश की सबसे पॉपुलर एसयूवी टाटा नेक्सन इसी रेंज में शामिल है। इसकी कीमत 7.69 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू होती है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरीअंट पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसमें ऑटोमेटिक के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। यह एसयूवी है इसलिए इसमें 209 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। बात करें Tata Nexon के बूट स्पेस की तो यह 350 लीटर का है।
Maruti Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसमें 1197 सीसी का BS6 कंप्लाइंट पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ ही आप इसे सीएनजी में भी खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में इसके 11 वैरीअंट और 9 कलर्स उपलब्ध है। यह एक 5 सीटर हैचबैक है जिसमें 268 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है। इसकी कीमत 5.91 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Brezza
मारुति ब्रेजा सितंबर महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही थी। इसका नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके भी बाजार में 11 वेरिएंट्स और 9 कलर्स उपलब्ध है। इसमें 1462 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है। आने वाले समय में कंपनी से सीएनजी में भी उपलब्ध कराएगी। यह एक कंपैक्ट साइज एसयूवी है जिसमें 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस एसयूवी की कीमत भारतीय बाजार में 7.99 लाख रुपए एक शोरूम से शुरू होती है।
Hyundai Venue
भारतीय बाजार की लोकप्रिय ब्रांड Hyundai अपनी शानदार कारों के लिए जाने जाती है। इन्हीं कारों में से एक Hyundai Venue एक बजट एसयूवी है। इसमें 1197 सीसी और 998cc का पेट्रोल इंजन वैरीअंट उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें 1493 सीसी का डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है। इस कार में सनरूफ ही मिलता है। इसकी कीमत ₹800000 से शुरू होती है।