Best Car Brands: पिछला महीना यानी अक्टूबर 2022 कार निर्माता कंपनियों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहा है। देश के कार बाजार में कंपनियों ने अपनी सेल्स में बहुत ही अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनियों ने अपनी वार्षिक सेल्स में 29.26 प्रतिशत की व्रिधि दर्ज की है।
देश के बाजार में पिछले महीने यानी अक्टूबर 2022 में कार निर्माता कंपनियों ने अपनी कुल 3,36,298 यूनिट्स को सेल किया है। वहीं पिछले साल अक्टूबर 2021 में यह आंकड़ा 2,60,162 यूनिट दर्ज किया गया था। इस रिपोर्ट में आज हम आपको अक्टूबर 2022 की टॉप 3 बेस्ट सेलिंग कार निर्माता कंपनियों के बारे में बताएंगे।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)
मारुति सुजुकी पिछले महीने यानी अक्टूबर 2022 में बेस्ट बेस्ट सेलिंग कार निर्माता कंपनियों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही। कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी 41.73 प्रतिशत है। कंपनी ने पिछले महीने अपनी कारों की कुल 1,40,337 यूनिट्स को सेल किया है। वहीं पिछले साल इसी महीने यानी अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 1,08,991 यूनिट को सेल किया था। कंपनी बाजार में अपनी कार आल्टो 800, स्विफ्ट, बलेनो और वैगनआर जीसी कारों की बिक्री करती है।
हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors)
हुंडई मोटर्स पिछले महीने यानी अक्टूबर 2022 में बेस्ट बेस्ट सेलिंग कार निर्माता कंपनियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी 14.27 प्रतिशत है। कंपनी ने पिछले महीने अपनी कारों की कुल 48,001 यूनिट्स को सेल किया है।
वहीं पिछले साल इसी महीने यानी अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 37,021 यूनिट को सेल किया था। कंपनी की सेल में 29.66 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी बाजार में अपनी कार हुंडई आई10 नियोस, आई20 जीसी कारों की बिक्री करती है।
टाटा मोटर्स (Tata Motors)
टाटा मोटर्स पिछले महीने यानी अक्टूबर 2022 में बेस्ट बेस्ट सेलिंग कार निर्माता कंपनियों की लिस्ट में तीसरी नंबर पर रही। कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी 13.45 प्रतिशत है। कंपनी ने पिछले महीने अपनी कारों की कुल 45,217 यूनिट्स को सेल किया है। वहीं पिछले साल इसी महीने यानी अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 33,925 यूनिट को सेल किया था। कंपनी की सेल में 33.29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।