नई दिल्ली: जापानी टू-व्हीलर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India) जल्द ही देश में फ्लेक्स फ्यूल बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए दो साल का लक्ष्य रखा है। इसके पहले TVS ने फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली बाइक लॉन्च कर चुकी है।
ये भी पढ़ें- धनतेरस पर सोना खरीदते समय इन 5 बातों पर जरूर ध्यान दें, अच्छा होगा
बता दें कि इसके पहले TVS ने Apache RTR 200 Fi E100 को फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ लॉन्च किया था। इसी के साथ अब Honda भारत में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली बाइक लॉन्च करने वाली दूसरी कंपनी बन जाएगी।
होंडा ने पहले से ही इसकी जानकारी दे रखी है कि वह फ्लेक्स फ्यूल बाइक पर काम कर रही है। मिडिया ख़बरों के मुताबिक, HMSI के भारत में सीईओ और एमडी अत्सुशी ओगाटा (Atsushi Ogata) ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि कंपनी सरकार से दृष्टिकोण से जुड़ी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपनी फ्लेक्सी-फ्यूल मोटरसाइकिल 2024 तक लॉन्च कर सकती है।
ये भी पढ़ें- बेहद सस्ते में खरीदें Oppo Reno 9 5G स्मार्टफोन, फीचर्स और लुक दीवाना बना देंगे
Flex-Fuel इंजन क्या है।
कंपनी ने अभी फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि वह किस मॉडल को फ्लेक्स फ्यूल पावर्ड इंजन के साथ पेश करने वाली है। बता दें कि Flex-Fuel Vehicles पेट्रोल, इथेनॉल या पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण पर चलाए जा सकते हैं। फ्लैक्स फ्यूल इंजन गाड़ी में एक से ज्यादा ईंधन ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये इंजन पेट्रोल के साथ-साथ इथेनॉल, सीएनजी, बायो-एलएनजी और इलेक्ट्रिक पॉवर को भी ईंधन की तरह इस्तेमाल करने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें- Gold Price Today: दिवाली से पहले औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, फटाफट जानिए 22 से 24 कैरेट गोल्ड का भाव
आ गया बेकार पड़ी Hero HF Deluxe को Electric बनाने का आसान तरीका, जल्दी देखें यह जानकारी