नई दिल्ली: 5 new two-wheelers launched in February: भारतीय बाजार में तेजी से गाड़ियां लॉन्च हो रही है, जिससे ग्राहकों के लिए अच्छी बात ये हैं कि अपने पंसद की बाइकें खरीदने के मिलने वाली है। आज हम इस खबर में आप के लिए लाए हैं ऐसी बाइकों की जानकारी जो इसी महीनें यानि फरवरी में लॉन्च होने वाली है। जिससे इस खबर में लास्ट तक जरुर पढ़ें।
Yamaha FZ-X Update / FZ-X 25
यामाहा मोटर कंपनी देश के ऑटो बाजार में फरवरी में 2023 FZ-X मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इस बाइक का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नएस बाइक में बड़े बदलावों के तौर पर कई नए कलर ऑप्शंस और फ्रंट में टू-पिस्टन कॉलिपर्स दिए जाएंगे। यह एक 150cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। यह नई बाइक डुअल-चैनल ABS से लैस होगी।
वही कंपनी Yamaha FZ-X Update और Yamaha FZ-X 25 को मार्केट में उतारने वाली है, जिससे Yamaha FZ-X Update की एक्सपेक्टेड कीमत करीब 1.35 लाख रुपए और Yamaha FZ-X 25 की संभावित कीमत करीब 1.55 लाख रुपए होने वाली है। FZS 25 और FZ FI में 150cc का इंजन मिलता है, जो 2.2 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।
River Electric Scooter
भारतीय बाजार में ईवी धमाल कर रहे हैं। जिसमें एक और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में रिवर (River) का नाम भी जुड़ने वाला है। आप को बता दें कि बेंगलुरु स्थित यह स्टार्टअप वर्तमान में इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग कर रहा है। उसी के स्पाई शॉट्स इंटरनेट पर लीक भी हो चुके हैं। वही कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 180 किमी तक चलेगा। River Electric Scooter की संभावित कीमत करीब 1.30 लाख रुपए होने वाली है।
Matter Electric Bike
देश के ऑटो बाजार में ईवी की धूम मची है। तो वही अहमदाबाद बेस्ड टेक स्टार्टअप मैटर भी नई पेशकश करने वाली है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया था। अब कंपनी इस महीने इन्हें लॉन्च करने वाली है। इस ई-बाइक के पावरट्रेन में 10.5kW मोटर के साथ 5kWh की लिक्विड-कूल्ड बैटरी मिलेगी। बताया जा रहा है कि ये ईवी 200km की रेंज देने में कैपेसिटी रखता है। वही कीमत के मामले में संभावित के तौर पर करीब 1.75 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है।
Yamaha MT-15 V2 Update
देश में अप्रैल 2023 से टू-व्हीलर्स के लिए BS6 फेज-2 के एमीशन नॉर्म्स लागू होने वाले हैं। जिससे कंपनियों में BS6 फेज-2 वाली गाड़ियों की लॉन्चिंग की होड़ मचने वाली है। इस कढ़ी में यामाहा इंडिया भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने जा रही है। कंपनी की नई पेशकश में MT-15 V2 का अपडेट मॉडल लॉन्च होगा। पिछले साल MT-15 V2 को कई अपडेट मिले थे। Yamaha MT-15 V2 Update की संभावित कीमत करीब 1.65 लाख रुपए होने वाली है।