Honda दे रही अपने कार पर भारी डिस्काउंट, Honda City भी सस्ती

3 Min Read
Honda Cars Discount
Honda Cars Discount

Honda Cars Discount Offer: आजकल वाहन निर्माता कंपनियों के बीच ज्यादा से ज्यादा सेल करने की प्रतिस्पर्धा हो गई है। यही कारण है कि होंडा मोटर्स (Honda Motors) काफी लंबे समय से अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी सेल को बढ़ाना चाहती है और इसके लिए वो अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के साथ ही अपने मौजूदा मॉडल्स पर कई बेनेफिस्ट्स दे रही है। आप इस समय कंपनी की नई कार खरीदते समय उसपर मिल रहे कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस का लाभ उठा सकते हैं।

Honda Elevate पर आकर्षक ऑफर

Shivangi Joshi के ट्रेडिशनल लुक हो रहे हैं वायरल, फोटोज देख दीवाने हुए फैन्स!

जेब में रखा गेंहू की बाली वाला 1 रुपये का सिक्का तो तुरंत छप्परफाड़ रकम में बेचें, जानिए आसान तरीका

इस महीने होंडा एलीवेट (Honda Elevate) पर आपको कुल 65 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल जाते हैं। कंपनी ने अप्रैल में ही अपनी इस एसयूवी को अपडेट करके बाजार में उतारा है। अब इस एसयूवी को कंपनी ने कई एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस किया है। लेकिन इस कार के अपडेट से पहले के मैन्युफैक्चरिंग मॉडल पर ही बेनिफिट्स दिए गए हैं।

ऐसे में आपको नए मॉडल पर कोई ऑफर नहीं मिलता है। अगर बात इस एसयूवी के कीमत की करें तो इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 11.91 लाख रुपये है। जो टॉप वेरिएंट के लिए 16.51 लाख रुपये तक जाती है।

Honda City Hybrid पर आकर्षक ऑफर

होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City Hybrid) कार पर इस महीने आपको 78 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल जाते हैं। कंपनी इसपर कॉम्पलीमेंट्री 3 साल का 20 हजार रुपये का सर्विस पैकेज भी ऑफर कर रही है। इसके कीमत की बात करें तो बाजार में यह कार 19 लकग रुपये से 20.55 लाख रुपये की कीमत पर आती है।

Honda Amaze पर ऑफर

कंपनी होंडा अमेज (Honda Amaze) के VX और एलाइट वेरिएंट्स पर 96 हजार रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। इसके S वेरिएंट पर 76 हजार रुपये और E वेरिएंट पर 66 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स आपको मिल जाते हैं। यह कार बाजार में 7,92,800 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आती है।

Vivo V30e 5G: 50MP Selfie, 5500mAh Battery, 256GB Storage, Offer up to 10K

लो जी विवि ने ईजाद किया ये खास किस्म का मुर्गा! कड़कनाथ से ज्यादा हैं पोषक तत्व, खोल देगा कमाई के द्धार

Honda City पर ऑफर

होंडा सिटी (Honda City) पर इस महीने 88 हजार रुपये के बेनिफिट्स ऑफर किए गए हैं। इसके अलावा इसके अपडेटेड मॉडल पर कंपनी 68 हजार रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। यह कार 11.82 लाख रुपये से 16.35 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में आती है।

Share This Article
Follow:
Priyanka Singh is an experienced journalist and Chief Copy Editor at Timesbull.com with more than six years of experience in digital media. She currently leads the Entertainment, Business, and Education desks, ensuring accuracy, clarity, and editorial excellence across content. Originally from Bihar, she brings strong subject understanding to her reporting. A native of Bihar, Priyanka developed a strong foundation in journalism through her education in Mass Communication at Jaipur National University and an early internship in print media. Her career spans both print and digital platforms, with extensive coverage in education, business, astrology, and entertainment. Her strength lies in presenting trending and complex information in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Priyanka is known for delivering accurate, insightful, and engaging content.
Exit mobile version