Vastu Tips Of Clock: वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में हर चीज या फिर हर सामान की जगह निश्चित होती है। सही जगह पर रखा हुआ सामान घर को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। मगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से कोई सामान गलत दिशा में रखा हुआ है तो उसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।
इसीलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपके घर की घड़ी किस दिशा में होनी चाहिए। जिससे आपका वक्त अच्छा रहे। घर में घड़ी लगाने की सही दिशा और वास्तु का ध्यान रखते हुए परिवार की उन्नति और तरक्की में वृद्धि की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं घड़ी से जुड़े हुए वास्तु शास्त्र-
पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं घड़ी
अगर आप पूर्व या उत्तर दिशा में वास्तु के अनुसार घड़ी लगाते हैं तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में घड़ी लगाना बहुत ज्यादा ही शुभ है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जिससे आर्थिक लाभ और तरक्की के अवसर प्राप्त होते हैं।
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
पश्चिम या दक्षिण में ना लगाएं घड़ी
वास्तु में मान्यता है कि इन दोनों दिशाओं में घड़ी लगाई जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसीलिए घर में पश्चिम या दक्षिण दिशा में कभी भी घड़ी को नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा को ठहराव दिशा माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने पर घर की तरक्की में रुकावट आ जाती है।
यह भी पढ़ें-Vastu Tips: घर में परिजात का पेड़ लगाने से हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास, लंबी आयु होगी प्राप्त
घर में कभी ना रखें बंद घड़ी
अगर आप घर में बंद घड़ी रखते हैं तो इससे परिवार के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपके घर में बंद कर ली होती है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लेना चाहिए या फिर हटा देना चाहिए।
टूटी हुई घड़ी होती है बहुत ही अशुभ
टूटी हुई गाड़ी को बहुत ही अशुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक टूटी हुई घड़ी रखने से घर का माहौल खराब होने लगता है। इसी के साथ-साथ परिवार के लोगों के मन में अशांति भी आ जाती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के जानकारों का यह भी मानना है कि घर में हल्के रंग की घड़ी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में घड़ी लगाते समय आप वास्तु की बुनियादी बातों का हमेशा ख्याल रखें, तो आपका घर खुशहाली से परिपूर्ण हो जाएगा।