dhanteras sweets: इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली का महापर्व बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जायेगा। ऐसे में सभी घरों में दिवाली की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। धनतेरस से शुरू हुए इस 5 दिन का त्यौहार 15 से 20 दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। इस त्योहार में लाइट दिए आदि से घर की सजावट की जाती है।
दिवाली का महापर्व धन-संपत्ति सुख समृद्धि के लिए मानी जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी बर्तन गाड़ी घोड़ा आदि खरीद कर घर में शुभ फल लाते हैं। यह रोशनी का त्योहार है, जो सुख समृद्धि और शांति लाता है। इस दिन कुछ ऐसे पदार्थ तैयार किए जाते हैं जो इस दिन के लिए शुभ माने जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि धनतेरस पर ऐसा क्या बनाएं और खाएं जिससे सुख सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति हो।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
ये भी पढ़ें- Samsung M32 की कीमत हुई कम, अब सिर्फ इतने में मिलेगी 64MP कैमरा
यह भी पढ़ें:-पुराने स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क की सुविधा चाहिए, तो ऑनलाइन अपलोड कर लें ये सॉफ्टवेयर
बूंदी के लड्डू – धनतेरस के अवसर पर आपको भगवान गणेश को बूंदी का लड्डू का भोग लगाना चाहिए। यह त्यौहार मां भगवती लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश का भी पूजा किया जाता है। इस दिन बूंदी के लड्डू का प्रसाद लगाकर खाने से सौभाग्य मिलता है। इसे प्रसाद चढ़ाने से भोग लगाने और खाने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
यह पवित्र पंचामृत 5 सामग्रियों के संयोजन से बनाई जाती है। सभी का अलग-अलग विशेष महत्व है। मां भगवती लक्ष्मी के पूजा के दौरान इसे चढ़ाया जाता है और कहा जाता है कि इससे शांति सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
लापसी इसे आटे के हलवे के रूप में भी जाना जाता है। यह काफी लोकप्रिय मिठाई है। यह गुजरात का लोकप्रिय मिठाई है। सुख सौभाग्य की प्राप्ति के लिए धनतेरस के पर्व में इसका भोग लगाना चाहिए, जो सौभाग्य सुख समृद्धि बढ़ती है।
गुड़ और मेथी के लड्डू – गुड़ और मेथी का लड्डू भी धनतेरस के अवसर पर बनाना चाहिए। सर्दियों के दिन में लड्डू शरीर को गर्म रखने के लिए भी अच्छा माना जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र और धर्म शास्त्र के अनुसार देखे तो यह प्रसाद धन का प्रतीक है। इसलिए इस दिन गुड़ की चीजें खास तौर पर बनाकर भोग लगाई जाती है। इस लड्डू का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है इस बार धनतेरस के पर्व पर इन मीठी चीजों का भोग जरूर लगाएं। इससे आपके घर में सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की बरकत होगी।