Lucky Plants: कहते हैं घर में पेड़ लगाने से हरियाली छाई रहती हैं। वैसे भी ज्यादातर लोगों को अपने घर में पेड़ – पौधे लगाना बेहद ही अधिक पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़ लगाने से घर की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा घर में रहने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपकी किस्मत भी बदल सकती हैं।
वास्तु शास्त्र में ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बताया गया है, जिनके आगमन से धन – धन्य की कोई कमी नहीं रहती हैं। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें लगाने के साथ ही आपकी तरक्की हो जाती है। अगर आप भी भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो आप इन पौधों को घर में लगाकर अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। आइए बताते हैं कौन से हैं ये पौधे…
अनार का पौधा
वास्तु की मानें तो अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं इस पौधे को लगाने से आपके घर में धन – धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। घर में कभी तनाव का माहौल भी नहीं रहता है।
अशोक का पौधा
वास्तु की माने तो, अशोक का पेड़ आपके घर के लिए काफी लाभकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि अशोक का पेड़ घर के आस पास लगाने से सभी बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है।
हल्दी का पौधा
इस पौधे को घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है, इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। ज्यादातर घरों में आपको तुलसी के पौधे देखने को मिल जायेंगे। यदि आपके घर में किसी तरह की निगेटिव एनर्जी है, तो यह पौधा उसे नष्ट कर देता है। वास्तु की मानें तो तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी दिशा में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में हमेशा लगाना चाहिए।
जामुन का पौधा
वास्तु के मुताबिक जामुन का पेड़ घर में लगाना बहुत ही अच्छा होता है। इस पौधे को हमेशा दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। घर की अन्य दिशाओं में इस पेड़ को नहीं लगा होना चाहिए।