Shanivaar Ke Upaay: हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और दंडाधिकारी भी माना जाता है। शनि देव जीवन में किए गए हर कर्म का हिसाब किताब देखते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करना बहुत ही कठिन बताया गया है। ऐसे में शनिदेव की प्रसन्न होने और क्रोधित होने पर वह भी इंसान की कुंडली के अनुसार उसे झेलना पड़ता है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने का बहुत ही उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन भक्त शनि देवता की पूजा अर्चना पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूर्ण करते हैं।
मान्यताओं मानें तो शनिवार के दिन कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिससे शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। जो भी लोग ऐसे उपाय करते हैं उन लोगों के लिए शनि देवता जीवन में आ रही बाधाओं को दूर कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वह उपाय-
1. काली चीटियों को खिलाएं आटा
शनिवार के दिन काली चीटियों को अन्न यानी कि आटा खिलाना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर आपके जीवन में जो भी दिक्कतें आ रही हैं उसे खत्म करके आपको एक शुभ फल प्रदान करेंगे।
2. पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं सरसों के तेल का दीपक
हर शनिवार की रात को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। उस दीपक में कुछ काले तिल और लोहे की कील भी डाल देनी चाहिए। इसके बाद आप अपने घर लौट कर आ जाएं।
यह भी पढ़ें-Vastu Tips: घर में खुशहाली पाने के लिए अपनाएं ये वास्तु के टिप्स, हमेशा रहेंगे सुखी
3. करें शनि मंदिर में पूजा
शनिवार के दिन शनि देव को सरसों के तेल का अभिषेक कराना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप पर शनि की महादशा चल रही है तो ज्योतिष के अनुसार 5 से 7 शनिवार को शनिदेव को तेल अर्पित करना चाहिए।
4. कंबल का करें दान
शनिवार के दिन किसी गरीब को काला कंबल दान कर दे। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और आप के जो भी बड़े से बड़े काम में रुकावट आ रही है, उसे दूर कर देते हैं।
5. करें काली गाय की सेवा
शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में बनी पहली रोटी शनिवार के दिन काली गाय को खिलानी चाहिए। इससे आपके ऊपर से शनि देव की महादशा में थोड़ी सी नरमी आ सकती है।