Cars Colour: आज के समय भारत में गाड़ी खरीदना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है। जब भी हम कोई कार खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले उस बजट की बेहतरीन कारों को सेलेक्ट करना होता है, जो अपने आप में एक चुनौती भरा काम है। इसके बाद जब हम गाड़ी सिलेक्ट कर लेते हैं तो फिर उसके रंग पर घंटों जिक्र होता रहता है। हर किसी को एक अलग रंग की कार चाहिए होती है। किसी को लाल पसंद होता है, तो किसी को काला तो किसी को सफेद।
ऐसे में गाड़ी का रंग चुनने में काफी कठिनाई आती है। हर रंग अपने आप में बेहद ही आकर्षक है लेकिन हमें परिस्थिति और वातावरण के हिसाब से ही रंग चुनना चाहिए। अगर आप इस तरीके से रंग चुनते हैं तो यह काफी फायदा देता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बेहतरीन प्रचलित रंग और उनके फायदे बताएंगे।
यह भी पढ़ें:-सिर्फ 17 हजार में पाएं Petrol की खर्च से छुट्टी, जानें TVS iQube के जबरदस्त फायदे
इन रंगों की सबसे ज्यादा डिमांड
भारत में सबसे ज्यादा सफेद और काले रंग की कार बिकती है। यह दोनों रंग आज टॉप पर आते हैं। वहीं इसके बाद सिल्वर और लाल रंग का स्थान आता है। काले रंग के बारे में बात करें तो यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है जो पहाड़ी इलाके मैं रहते हैं। यहां ठंड भी काफी ज्यादा होती है। काले रंग की गाड़ी ऐसे स्थानों के लिए अच्छी इसलिए मानी जाती है क्योंकि काला रंग गर्मी को ऑब्जर्व करता है।
ऐसे में अंदर का तापमान हमेशा ही अच्छा बना रहता है। वहीं अगर हम ऐसे रंग की गाड़ियों को गर्म स्थान पर ले जाते हैं तो इन्हें एसी से भी ठंडा करना काफी मुश्किल हो जाता है। काले रंग का एक नुकसान भी है अगर आप गाड़ी के किसी भी पार्ट को बाद में कलर करवाते हैं तो यह पेंट अलग ढंग से चमकने लगता है, जो आपके कार्य के लुक को काफी गंदा बनाता है।
यह भी पढ़ें:-मिनी SUV है Maruti की नई Ignis, बस 60 हजार में बिकने को तैयार, जानें पूरा प्रोसेस
काले रंग की तुलना में सफेद और सिल्वर रंग बहुत ही हल्का होता है। इसीलिए इनके द्वारा गर्मी को ऑब्जर्व कर पाना काफी मुश्किल है। आपको गर्म स्थानों पर इन रंगों की गाड़ियों को खरीदना चाहिए। इन कलर को दोबारा से पेंट करना भी काफी आसान है क्योंकि इनके शेड बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन सफेद रंग के नुकसान भी बहुत हैं।
सबसे बड़ा नुकसान यह है कि यह गंदा बहुत होता है। इस कारण से आपको इसे रोज साफ करना होगा। अगर आप इसे साफ नहीं कर पाएंगे तो समय के साथ इसमें पीलापन आने लगेगा। वही सिल्वर रंग बहुत ही हल्का होता है। अगर आप इस से मेंटेन नहीं कर पाए तो समय के साथ इसका रंग हल्का होता जाता है। जिस कारण से इसका परफेक्ट शेड मिल पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
इसके बाद बात करें लाल रंग की तो यह आपको सड़क पर काफी ज्यादा देखने को मिलेगी। हर कार मैन्युफैक्चरर इस रंग की गाड़ी को जरूर बनाता है। भारत में यह काफी ज्यादा पॉपुलर भी है। इस रेंज के कारण कार का लुक काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। इस रंग के अंदर आपको सफेद जैसे हल्के रंग वाले प्रॉपर्टीज मिलते हैं। इस रंग के बहुत से फायदे हैं। यह बहुत ही कम गंदा होता है और इसके द्वारा हिट को भी बहुत ही कम ऑब्जर्व किया जाता है। इस कारण से यह इस रंग की गाड़ी आपके लिए अच्छा विकल्प बन जाती है। हालांकि जिन्हें कार बदलने का शौक है और पुरानी कार बेचते रहते हैं उनके लिए सफेद रंग की गाड़ी बेस्ट मानी जाती है। क्योंकि इसकी रीसेल वैल्यू सबसे ज्यादा होती है।