वृश्चिक राशि – आज आप खर्चे के मामले में ज्यादा दरियादिली ना दिखाएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इसके अलावा आज आप व्यक्तिगत कार्यों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें जो लोग विदेश में सेटल होने की कोशिश कर रहे हैं उनकी कोशिश में प्रगति नजर आएगी।
11 से 17 जनवरी 2021 का साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि – शुभ रंग लाल व शुभ अंक 2 के साथ सप्ताह की शुरुआत में लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। किसी के साथ प्रेम संबंध या जुड़ाव के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। लेकिन किसी से उतना ही वादा करें, जितना पूरा कर सकते हों, अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
सप्ताह के अंत में समय पर कार्य पूरे नहीं होने से मन विचलित रहेगा। इस दौरान शब्दों का सावधानी के साथ प्रयोग करें। वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है।