Weather warning – केरल में 26 मई को होगी एंट्री, IMD ने 15 राज्यों के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट, होगी जोरदार बारिश

Weather warning:- देश में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी के साथ बदलता हुआ नजर आ रहा है. देश में इस समय दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. कुछ राज्यों में तेज बारिश, (Heavy rain Alert) आंधी और तूफानी हवाएं (Thunderstorm alert) चलने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ कुछ राज्यों में भीषण गर्मी का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है.
Priyanka Singh

Weather warning:- देश में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी के साथ बदलता हुआ नजर आ रहा है. देश में इस समय दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. कुछ राज्यों में तेज बारिश, (Heavy rain Alert) आंधी और तूफानी हवाएं (Thunderstorm alert) चलने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ कुछ राज्यों में भीषण गर्मी का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में जानकारी दी गई कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं।

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह के दौरान भीषण पड़ने की आशंका है. तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल, केरल एवं माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले 3-4 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। तो आईये जानते हैं अगले हफ्ते मौसम कैसा रहने वाला है.

उत्तर-पश्चिमी भारत का मौसम
– 15 और 16 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
– मौसम विभाग के मुताबिक,16 मई को पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है.
– 15 मई को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम
16 से 17 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवाओं की संभावना है. इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

– 16 से 17 मई और फिर 20 व 21 मई को अरुणाचल प्रदेश में; 15 से 21 मई के दौरान असम और मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

 

पूर्वी भारत का मौसम
– 16 से 19 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
– 15 से 21 मई के दौरान बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज़ हवाओं के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
– 16, 20 और 21 मई को बिहार में; 17 और 18 मई को झारखंड में; तथा 15 मई को ओडिशा में गरज के साथ तेज़ हवाएं चल सकती है और इसके साथ ही बारिश की भी चेतवानी जारी की गई है.
– 16 और 17 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, तथा 17 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।