IPL 2026: आरसीबी को लगा तगड़ा झटका, तूफानी खिलाड़ी हुआ बाहर, जानें अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब आखिरी चरण की ओर बढ़ रहा है. कुछ टीमों की बात करें तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. आईपीएल के आखिरी चरण में पहुंचते-पहुंचते आरसीबी को बड़ा झटका लगा है.
vipin kumar

Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 19वें सेशन में अभी तक गत चैंपियन आरसीबी (rcb) ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. आरसीबी (rcb) के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि उसकी इस बार भी मजबूत स्थिति है. दूसरी तरफ आईपीएल (ipl) के बीच में उसे एक बड़ा झटका लगा है, जो फैंस के लिए बुरी खबर है.

टीम के तूफानी गेंदबाज नुवान तुषारा चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. बीते साल आरसीबी की चैंपियन टीम का नुवान हिस्सा रहा थे, जिन्हें अच्छे प्रदर्शन की बदौलत रिटेन भी किया गया था. आईपी 2026 से पहले तुषारा चोटिल हो गए थे.

उम्मीद लगाई जा रही थी कि वे टूर्नामेंट के मध्य तक बिल्कुल फिट जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब आईपीएल का आखिरी चरण चल रहा है, लेकिन वे अभी स्वस्थ नहीं हो पाए हैं. उनकी जगह अब टीम में इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज को स्क्वायड में शामिल कर लिया गया है.

नुवान तुषारा आईपीएल 2026 से हो गए बाहर

श्रीलंका के तूफानी गेंदबाज नुवान तुषारा पर आरसीबी ने भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन करने का काम किया था. लेकिन तुषारा फिट नहीं हो पाए और IPL के शुरुआती चरण से बाहर रहे. फिर खबर सामने आई कि वो फिट हैं और जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे. लेकिन आईपीएल के मध्य व आखिरी चरण तक स्वस्थ नहीं हो सके हैं. अब खबर सामने आई कि वे IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं.

इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज को किया गया शामिल

नुवान तुषारा की जगह आरसीबी ने इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल कर लिया है. ग्लीसन को आईपीएल में खेलने का अनुभव प्राप्त है. वो पहले सीएसके और मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके हैं. रिचर्ड ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 6 टी20 मैच खेले हैं. इसी दौरान वो 9 विकेट झटकने में कामयाब रहे. अब तक उनका प्रदर्शन इंग्लिश टीम की जर्सी में कमाल का देखने को मिला है.

रिचर्ड ग्लीसन का आईपीएल में प्रदर्शन

रिचर्ड ग्लीसन ने सीएसके की जर्सी में अपना आईपीएल पदार्पण किया था. साल 2024 में उन्होंने सीएसके के लिए दो मैच भी खेले थे. इनमें से वह एक विकेट झटकने में सफल रहे. आईपीएल 2025 में MI ने उन्हें खरीदा. ग्लीसन को एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 39 रन देकर एक विकेट झटका.