Gold Price : आज यानी 13 मई को सोने और सिल्वर (Gold – Silver rate Today) की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) बाजार ओपन होते ही कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार दोपहर को 24 कैरट सोने की कीमत 1,60,411 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,68,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोना और चांदी (Gold Rate Today) के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% होने के बाद सोने और सिल्वर की कीमतों (Silver Rate Today) में तेजी का सिलसिला जारी है.
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज यानी 13 मई को सोना 9 हजार महंगा हुआ है, जबकि सिल्वर 22 हजार रुपए महंगी हुई है. 10 ग्राम सोने का भाव 1.60 लाख रुपए प्रति तोला पहुंच गया है. जबकि, 1 किलो चांदी का भाव 2.87 लाख रुपये पर पहुंच गया है। कहा जा रहा है कि इसके पीछे सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है।
जानिए कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत:-
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 999 शुद्धता वाला (24 कैरट) सोना महंगा होने के बाद 160411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया गया है. जबकि, बीते दिनों सोने की कीमत 151632 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. देखा जाये तो सोने के रेट में करीब 9 हजार रुपये तक का उछाल आया है.
इसके अलावा 995 शुद्धता वाले (23 कैरट) सोने के रेट 159769 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, 916 शुद्धता (22 कैरट ) वाले सोने के रेट 146936 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. इसके अलावा 780 शुद्धता (18 कैरट) सोने की कीमत 120308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. वहीं 585 शुद्धता वाला (14 कैरट) सोना का भाव 93840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.
मोदी सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस बढ़ाया है. इस तरह से कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले साल 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। उस वक्त सोना काफी सस्ता हुआ था और आम जनता को काफी राहत भी मिली थी.