EPFO Update: पीएफ के लिए दफ्तर के नहीं लगाने होंगे चक्कर, फटाफट यूं बन जाएगी बात, जानें

निजी सेक्टर में नौकरी के बदलाव काफी ज्यादा रहते हैं. कर्मचारी इधर से उधर जाते हैं. ऐसी स्थिति में कंपनी में पुराने खाते को लिंक कराना कई बार भूल जाते हैं. ईपीएफओ ने इसका भी रास्ता निकाल लिया है. अब नौकरी के बदलाव पर पीएफ ट्रांसफर करने के लिए कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
vipin kumar

EPFO New Update 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से पीएफ कर्मचारियों (Employees) के लिए नए-नए अपडेट दिए जाते रहते हैं, जिनका असर भी देखने को मिलता है. अगर आपके घर परिवार में कोई शख्स केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनर्स है तो फिर यह खबर बहुत ही काम की साबित होने वाली है.

कर्मचारियों को अपने पैसें के लिए अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ईपीएफओ अब पूरी प्रक्रिया को ऑटोमेटेड बनाने की तैयारी में है. इसका मतलब होगा कि अब इंसान नहीं बल्कि सिस्टम तय करेगा कि आपका पैसा बिना किसी देरी के आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगा. किसी भी तरह की परेशानी की दिक्कत नहीं होगी.

जानिए क्या है ईपीएफओ का नया अपडेट

क्या आपको पता है कि कई पीएफओ केवल अभी तक 5 लाख रुपये तक क्लेम को ही ऑटोमेटेड तरीके से सेटल करते हैं? आपको बीमारी, शादी या घर बनाने के लिए पैसों की जरूरत है, तो काम जल्द ही निपट जाता है. लेकिन असली चुनौती तब आती है जब कर्मचारी अपनी जमा रकम निकालने का मन बनाता है।

मौजूदा समय में इस प्रक्रिया को पूरा करने में महीने तक का सम आसानी से लग जाता है. ईपीएफओ जल्द ही फाइनल पीएफ सेटलमेंट को भी इसी ऑटोमेटेड मोड में डालने का प्लान बना रहा है. इस प्रक्रिया को ऑन होते ही जैसे ही कर्मचारी रिटायर होगा और पीएफ के लिए क्लेम करेगा तो सॉफ्टवेयर खुद कागजों की जांच करने का काम कर सकता है. इससे सीधे उनके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे.

जानिए कंपनी छोड़ने पर पीएफ का क्या होगा

निजी सेक्टर में नौकरी के बदलाव काफी ज्यादा रहते हैं. कर्मचारी इधर से उधर जाते हैं. ऐसी स्थिति में कंपनी में पुराने खाते को लिंक कराना कई बार भूल जाते हैं. ईपीएफओ ने इसका भी रास्ता निकाल लिया है. अब नौकरी के बदलाव पर पीएफ ट्रांसफर करने के लिए कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ईपीएफओ के सेंट्रल कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति के अनुसार, ऑटो-ट्रांसफर सिस्टम आने के बाद जैसे ही नया एम्प्लायर बदलेंगे आपका पुराना पीएफ डेटा खुद व खुद आपके खाते माइग्रेट होगा. ऐसी स्थिति में आपके पैसे फंसेंगे नहीं.

एटीएम और यूपीआई से भी निकाल सकेगा फंड

ईपीएफओ की ओर से एटीएम और यूपीआई से भी पैसे निकालने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है. मई 2026 के आखिर तक ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि एटीएम या यूपीआई के जरिए भी पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं. यह सुविधा ‘EPFO 3.0’ अपग्रेड का हिस्सा है.