Written By: Mobin
₹15,000 रुपये से कम के बजट में भी आप शानदार कैमरा वाले स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यहां POCO M7 Pro, Redmi 13 जैसे बेस्ट ऑप्शन्स हैं।
Infinix Note 40X में 108MP प्राइमरी कैमरा है, जो दिन के उजाले और रात में शानदार तस्वीरें लेता है। सेल्फी कैमरा भी बेहतरीन है।
POCO M7 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा और OIS सपोर्ट है। यह दिन के उजाले में बेहतरीन तस्वीरें लेता है, लेकिन लो-लाइट परफॉर्मेंस औसत है।
Realme 14x में 50MP कैमरा है, जो दिन के उजाले में ब्राइट और कलरफुल तस्वीरें लेता है। हालांकि, लो-लाइट परफॉर्मेंस कमजोर है।
Redmi 13 में 108MP प्राइमरी कैमरा है, जो डिटेल और शार्पनेस के साथ तस्वीरें लेता है। मैक्रो शॉट्स भी बेहतरीन हैं।
Realme P1 में 50MP कैमरा है, जो दिन के उजाले में डिटेल्ड तस्वीरें लेता है। हालांकि, लो-लाइट परफॉर्मेंस कमजोर है।
इन फोन्स में 6.5 इंच से 6.78 इंच तक के डिस्प्ले हैं, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं।